कोतवाली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार थी, केन्द्र सरकार ने खूब पैसा दिया, लेकिन अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है तो सरकार भेदभाव कर जनमत का अपमान कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का भी विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल यादव, सुरेश गुप्ता, नबाव नईम, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ओम वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भूरा यादव, राकेश वर्मा, फारूक अंजूम, सुरेन्द्र पटेल दोरहा ब्लाक अध्यक्ष, गुलाब बाई ठाकुर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्शन वर्मा, विष्णु राठौर, प्रदेश सचिव कंचन शर्मा, विवेक राठौर, साजिद शाह, रामप्रकाश चौधरी, रूकमणी रोहिला, ममता त्रिपाठी, मंजू सेठी ब्लाक अध्यक्ष नसरूल्लागंज, भगतसिंह तोमर, आसीफ अंसारी, सतीश यादव, शरद जोशी बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सुरेश साबू, के के गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, प्रितम चौरसिया, राजू राजपूत आदि उपस्थित रहे।
आष्टा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका है। आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन बस स्टैंड के पास किया।
कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराई गई प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सोनभद्र में भू-माफियाओं ने 10 व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर दी।