– रजनीकांत दुबे, थाना प्रभारी, रेहटी इधर, हादसे में घायल महिला की मौत
जावर में वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डोडी निवासी द्रोपता बाई को आयशर वाहन के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसे गंभीर चोंट आने पर परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए थे। प्राथमिक इलाज के बाद देवास रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुसमनिया घाट (सीहोर ) पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आष्टा के कादूखेड़ी निवासी प्रवीण (२६) साल ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि कुसमनिया के सिया घाट पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीच दबने से युवक की मौत हो गई।