सीहोर

इस लड़की ने पलभर में उठा लिया 235 किलो वजन, जीत लिया गोल्ड मेडल

सीहोर की बेटी ने किया कमाल, पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्काट, बैंच प्रेस और डेड लिफ्टी में शहर की बेटी इंटरनेशनल प्लेयर …।

सीहोरMay 09, 2022 / 03:30 pm

Manish Gite

सीहोर। लड़कियां अब किसी से कमजोर भी नहीं है। यही कर दिखाया है सीहोर की एक बेटी ने। इंटरनेशनल खेल चुकी रचना वर्मा ने एक पल में 235 किलो वजन उठाकर गोल्ड मैडल पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में भी युवाओं ने अपनी ताकत दिखाई है।

संकल्प खेल महोत्सव के तहत रविवार को पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्काट, बैंच प्रेस और डेड लिफ्टी में शहर की बेटी इंटरनेशनल प्लेयर ने 63 किलोग्राम वर्ग में 235 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड हासिल किया। पुरुष वर्ग में अमन राठौर ने 455 किलोग्राम उठाकर स्ट्रांग मैन की दावेदारी की। वहीं, 8 3 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मधुर गुप्ता, 93 किलोग्राम में विश्वजीत सिंह राजपूत ने 510-510 किलोग्राम टोटल वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

स्ट्रांग वुमन के रूप में शीतल राजपूत सीहोर ने परचम लहराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय ने किया। रविवार को हुए पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शहर की चार बेटी के अलावा नसरुल्लागंज ब्लॉक से आई तीन बेटियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसमें 52 किलोग्राम वर्ग में शीतल राजपूत सीहोर ने 215 किलोग्राम वजन उठाया, 57 किलोग्राम वर्ग में सुभागिनी वैध नसरुल्लागंज ने 157 किलोग्राम, सीहोर की रचना वर्मा ने 63 किलोग्राम में 235 किलोग्राम वजन, सीहोर की ओर से सोनल कुशवाहा ने 69 किलोग्राम में 140 किलोग्राम वजन, नसरुल्लागंज की भावना सिंह ने 76 किलोग्राम में 140 किलो वजन, सीहोर की संतुष्टि शेगर ने 8 4 किलो में 115 किलोग्राम वजन के अलावा नसरुल्लागंज की ऐश्वर्या वैध ने 8 4 प्लस में 190 किलो वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

 

बालक वर्ग में विश्वजीत ने दिखाया जलवा

बालक वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग प्रथम स्थान मधुर गुप्ता ने 510 किलोग्राम वजन, दूसरा स्थान मोनू वामने ने 310 किलोग्राम वजन के अलावा 93 किलोग्राम वर्ग में विश्वजीत सिंह राजपूत ने 510 किलोग्राम वजन, दूसरा स्थान अभिषेक भैरवे ने 320 किलोग्राम वजन और तीसरे स्थान पर जितेन्द्र यादव ने 28 0 किलोग्राम वजन, इधर 105 किलोग्राम वर्ग में राजदीप ने 305 किलोग्राम वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 120 किलोग्राम वर्ग में 445 किलोग्राम वजन टोटल उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 53 किलोग्राम वर्ग में अभिषेक ने 240 किलोग्राम टोटल वजन उठाकर हासिल किया। इस वर्ग में दूसरा स्थान बंटी राजपूत रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.