6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर नाराज यात्रियों ने किया हंगामा, दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

जिस रूट की ट्रेनें निरस्त की गई रेलवे ने उन्हीं स्टेशनों के टिकट यात्रियों को दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 12 Dec 2016, 8:03 AM IST

Shujalpur  railway station

Shujalpur railway station

शुजालपुर। पश्चिम रेलवे की गलती से इंदौर-जबलपुर टे्रन में सवार सैकड़ों यात्री रविवार की सुबह काफी परेशान हुए। इन यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए उन स्टेशनों का टिकिट दे दिए, जिस रुट पर ये टे्रन निरस्त कर दी गई थी। दूसरे रूट पर टे्रन को जाते देख ट्रेन में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और इसके चलते शुजालपुर स्टेशन पर यह टे्रन दो घंटे से अधिक समय तक खडी रही।

बताया जाता है कि मक्सी से शाजापुर गुना की और जाने वाली रेल लाईन पर कार्य चल रहा है, इसके चलते इस टे्रेक पर चलने वाली ट्रेनों को रेलवे विभाग द्वारा निरस्त किया गया था। इंदौर से जबलपुर की और जाने वाली यात्री टे्रन सप्ताह में तीन दिन शाजापुर गुना होकर चलती है तो तीन दिन शुजालपुर भोपाल से गुजरती है। रविवार को इंदौर जबलपुर टे्रन को शाजापुर गुना, बिना होते हुए जबलपुर पहुंचने का निर्धारित दिवस था। लेकिन रेलवे टे्रक पर मरम्मत कार्य के चलते इस रूट की टे्रनों को निरस्त कर दिया गया था। जिसकी जानकारी भी रेलवे विभाग ने स्टेशनों को दी थी। लेकिन इसके बाद भी इंदौर, देवास आदि स्टेशनों से यात्रियों को निरस्त रूट के स्टेशनों की टिकिट जारी की गई और यात्रियों को इसकी जानकारी भी मुनादी या अन्य माध्यम से नहीं मिली।

उजाला हुआ तो पता चला
सैकड़ों यात्री इंदौर, देवास सहित अन्य स्टेशन से शाजापुर,ब्यावरा गुना सहित अन्य स्टेशनों के लिए टे्रन में सवार हो गए। रात में चली यह टे्रन जब मक्सी गुजरने के बाद शाजापुर न जाते हुए शुजालपुर-भोपाल ट्रैक की ओर जाने लगी। उजाला होने पर यात्रियों को दूसरे रूट पर टे्रन जाने का आभास हुआ और तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शुजालपुर स्टेशन से कुछ आगे यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया और नाराजगी व्यक्त करने लगे। टे्रन के चालक, गार्ड व टीसी को भी यात्रियों ने खरीखोटी सुनाई। साथ ही टे्रन को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद वापस ट्रेन को शुजालपुर प्लेट फार्म पर लगाया गया। यहां पर भी गलत रूट पर आ गए यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से चर्चाकी। स्थानीय स्टेशन से इसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को दी गई। मक्सी से गुना वाले स्टेशनों के यात्रियों की टिकट वापस कर राशि प्रदाय की गई। जो कि शुजालपुर से सड़क मार्ग का सफर कर अपने गंतव्य की और रवाना हुए। साथ ही कई यात्री दुसरी टे्रन से मक्सी तक पहुंचाए गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियो के हंगामें की खबर पर स्थानीय पुलिस भी स्टेशन पहुंची। शुजालपुर मंडी प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादोन ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेशन पहुंचा था। यात्रियों को समझाईस देकर उन्हे गंतव्यों की और रवाना किया गया।