scriptWeather : सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दिनभर ठिठुरन | temperature goes 7 degree down just in a day | Patrika News
सीहोर

Weather : सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दिनभर ठिठुरन

सर्दी cold day का कहर जारी…

सीहोरJan 10, 2020 / 01:52 pm

दीपेश तिवारी

Weather : सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दिनभर  ठिठुरन

Weather : सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दिनभर ठिठुरन

सीहोर sehore / मध्यप्रदेश madhya pradesh के विभिन्न जिलों में इन दिनों ठंड cold का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में दिन के तापमान temprature में एक साथ सात डिग्री की गिरावट weather आई है। ठंड के कारण दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में भी लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते दिखाई दिए।
तापमान में गिरावट का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। ठंड cold wave का असर तेज होगा। तापमान में गिरावट के साथ बारिश rain की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी 48 घंटे में तीन एमएम बारिश रेकॉर्ड हो सकती है।
आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ meteorologist डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंड का असर तेज हो रहा है। राजस्थान में चक्रवात बनने के कारण हल्की बारिश low rain in mp की संभावना है।
मौसम फसल के लिए अनुकूल है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।
दिन के तापमान में सात डिग्री की गिरावट icy wave आई है, वहीं रात का पारा 2.5 डिग्री लुढका है। रात-दिन के पारे में एक साथ गिरावट आने के कारण ठंड का असर तेज हो गया है।
MUST READ : Weather Forecast 6 जिलों में बारिश तो 4 संभागों में घना कोहरे की दस्तक

ऐसे समझें पारे की चाल
तारीख : अधिकतम : न्यूनतम
01 जनवरी : 20.0 : 11.0
02 जनवरी : 18.5 : 12.0
03 जनवरी : 21.0 : 13.9
04 जनवरी : 18 .5 : 8.3
05 जनवरी : 18.5 : 12.0
06 जनवरी : 24.5 : 7.5
07 जनवरी : 25 : 10.4
08 जनवरी : 25.1 : 12.7
09 जनवरी : 18.0 : 9.0
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी Snowfall के कारण ठंड तेज हो गई है। आगामी 48 घंटे में बारिश की संभावना है। जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अभी मौसम रबी सीजन की फसल के लिए अनुकूल है।
– डॉ. एसएस तोमर, मौसम विशेषज्ञ आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर
ठंड के कारण घर से निकलना मुश्किल : Icy winds feel like snowfall
गुरुवार को सुबह से धूप खिली थी, लेकिन शीत लहर के कारण धूप खिले होने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवाओं के कारण गलन का अहसास होने लगा था। ठंड के बचने के लिए लोग दिन में हाथ सेकते दिखाई दिए। शीत लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। ऐसी स्थिति में दीर्घकालीन बीमारियों जैसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, श्वास वाले मरीज, वृद्ध, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं आदि को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
इस विशेष समूह को तथा जन-सामान्य को भी सलाह दी गई है कि पर्याप्त गर्म कपडे पहने, जहां तक संभव हो घर पर ही रहें, नियमित रूप से गर्म पेय पीते रहें। अल्प तापवस्था के लक्षण जैसे शरीर का तापमान सामान्य से कम होने, याददाश्त चले जाना, बेहोशी या मूर्छा की अवस्था होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

Home / Sehore / Weather : सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दिनभर ठिठुरन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो