scriptसीजन का सबसे गर्म दिन रहा है गुरुवार, पहली बार पारा @ 32.0 | Thursday is the hottest day of the season | Patrika News
सीहोर

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है गुरुवार, पहली बार पारा @ 32.0

24 घंटे में न्यूनतम पारे में 5 तो अधिकतम में 1.5 डिग्री का आया उछाल

सीहोरFeb 21, 2020 / 11:44 am

Kuldeep Saraswat

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है गुरुवार, पहली बार पारा @ 32.0

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है गुरुवार, पहली बार पारा @ 32.0

सीहोर. फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़त के साथ 16.5 और अधिकतम 1.5 ग्रोथ कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। इससे काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि 24 घंटे बाद जरूर शीतलहर के रूप में हवाओं का दौर होने से सर्दी जोर पकड़ेगी। जिससे मुश्किल बढऩे वाली है।

आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि पिछले कुछ दिन से उत्तर पूर्व तरफ से 9 से 12 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। इसकी दिशा अब पश्चिम तरफ से होकर गति 3.5 सामान्य हो गई है। इसी वजह से मौसम में बदलाव आने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे कई दिन से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक की माने तो राजस्थान के पश्चिमी एरिया में बने कम दबाव क्षेत्र से 48 घंटे बाद वापस मौसम यूटर्न लेगा। पांच दिन तक शीतलहर के रूप में 10 से 14 किमी की गति से शीतलहर के रूप में परिवर्तनशील हवाएं चलेगी। इसमें दो दिन हवा की दिशा उत्तर पश्चिम, दो दिन उत्तर पूर्व और एक दिन उत्तर रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट आने से सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। यह सर्दी रबी फसल के अनुकूल रहेगी

सात दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
14 फरवरी 11.5 27.5
15 फरवरी 9.5 27.5
16 फरवरी 11.2 27.2
17 फरवरी 8.5 29.0
18 फरवरी 9.5 29.5
19 फरवरी 11.5 30.5
20 फरवरी 16.5 32.0
(नोट- पारा डिग्री सेल्सियस में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो