scriptआज बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों से शिक्षक पालकों को कराएंगे रूबरू | Today, teachers will be introduced to parents through children's educa | Patrika News
सीहोर

आज बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों से शिक्षक पालकों को कराएंगे रूबरू

वार्षिक उत्सव के रूप में स्कूलों में होगा बालसभा का आयोजन

सीहोरDec 14, 2019 / 02:39 pm

Anil kumar

प्रतिभा पर्व

प्रतिभा पर्व

सीहोर.
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने के लिए 12 दिसंबर से प्रतिभा पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों की परीक्षा लेने के साथ ही उनको कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। शनिवार को अंतिम दिन स्कूलों में वार्षिक उत्सव के रूप में बालसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अब तक बच्चों ने क्या सीखा उसकी गतिविधि से शिक्षक उनके पालकों को अवगत कराऐं। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हर साल की तरह इस बार भी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में प्रतिभा गुरुवार से प्रतिभा पर्व मनाया जा रहा है। प्रतिभा पर्व में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधि जानने शालाओं में गणित और हिंदी का मूल्यांकन कराया जा रहा है। 14 दिसंबर को प्रतिभा पर्व के अंतिम दिन सभी स्कूलों में बालसभा आयोजित होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से बच्चों के पालक और जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। खास बात यह है कि बच्चों ने क्या सीखा उसकी जानकारी भी शिक्षक उनके पालन से साझा करेंगे। वहीं बच्चों को और बेहतर शिक्षा देने या फिर मिलने वाली कमियों को दूर करने भी टिप्स लिए जाएंगे।

किया जाएगा पुरस्कृत
प्रतिभा पर्व के अंतिम दिन कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बालसभा का आयोजन करने सभी स्कूलों को राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वह बालसभा को सही तरह से कराएं। शिक्षा विभाग केे एपीसी राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभा पर्व का शनिवार को आखिरी दिन है। इस दिन स्कूलों में कई गतिविधियां कराई जाएगी। इस संबंध मेंं स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं।

Home / Sehore / आज बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों से शिक्षक पालकों को कराएंगे रूबरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो