scriptसेंधवा में रात 11 बजे गर्माया माहौल, दो पक्षों में चले पत्थर, बाइक में लगाई आग | At 11 pm in Sendhwa, the atmosphere got heated, stones on two sides, b | Patrika News
सेंधवा

सेंधवा में रात 11 बजे गर्माया माहौल, दो पक्षों में चले पत्थर, बाइक में लगाई आग

करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी

सेंधवाMar 23, 2021 / 12:16 am

Amit Onker

sendhwa crime

sendhwa crime

सेंधवा. चालक को पीटने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और आगजनी हो गई। सेंधवा के जोगवाड़ा रोड हर्ष नगर के समीप अंगूर की गाड़ी पलटी खाने के बाद कुछ लोगों का चालक के साथ विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद सुदामा कॉलोनी और जोगवाड़ा रोड के लोगों के बीच पहले मारपीट हुई और उसके बाद पथराव शुरू हो गया। करीब 10 मिनट तक लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। घटना के दौरान मस्जिद के सामने खड़ी कार पर पथराव किया गया, जिससे उसके कांच फूट गए।
सुदामा कॉलोनी में अज्ञात लोगों द्वारा बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। विवाद की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, एसडीओपी एमएस बारिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पथराव के दौरान डायल 100 के चालक गोपाल के सिर में चोट लगी है।
रात में पुलिस अधिकारियों ने विवादित क्षेत्र में सर्चिंग की और लोगों को समझाइश दी कि वह विवाद ना करें। पूरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीएम तपस्या परिहार भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लेने के बाद विवादित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शहर के अन्य क्षेत्रों में शांति है।

Home / Sendhwa / सेंधवा में रात 11 बजे गर्माया माहौल, दो पक्षों में चले पत्थर, बाइक में लगाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो