मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक और घोषणआ की है। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सरकार 17 साल से 45 साल की महिलाओं को स्मार्ट फोन देने जा रही है। बच्चन ने बताया कि इससे विषम परिस्थितियों में महिला को सिर्फ एक बटन दबाना होगा। इसके बाद पुलिस खुद-ब-खुद महिला तक पहुंच जाएगी।
बच्चन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के वक्त महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का वादा किया था। इसे अपने वचन पत्र में भी शामिल किया था। इस योजना के तहत प्रदेश का कानून हमेशा माता और बहनों की सुरक्षा में तैनात रहेगा।
गृहमंत्री ने कहा कि इस फोन में ऐसा सिस्टम लगा होगा, जिससे विषम परिस्थितोयों के वक्त उसका उपयोग किया जा सकेगा। इसके बाद कानून महिलाओं के पास तक पहुंच जाएगा और आरोपियों को सलाखों के पीछें पहुंचा दिया जाएगा।
और क्या बोले बच्चन
प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं कई अन्य वायदे भी किए। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से काम कर रही हैं, उनके कर्ज जल्द माफ किए जाएंगे।
-बेटियों की शादी के लिए कन्यादान योजना के तहत 51 हजार की राशि देने का काम शुरू हो गया है।
-विधायक ग्यारसीलाल रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर माता-बहनों का सम्मान किया।
-कांग्रेस नेता हरचरणसिंह भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों और महिलाओं के लिए कई सौगातों की घोषणा की।
-10वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बेटियों को स्कूटी दी जाएगी।
-300 रुपए की पेंशन 600 रुपए कर दी है। कन्यादान योजना में राशि दोगुनी कर 51 हजार कर दी है।