scriptशादी समारोह बाद नाव से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, पांच लापता | After the wedding ceremony, people returning from boat reverted to boa | Patrika News
सिवनी

शादी समारोह बाद नाव से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, पांच लापता

तीन जिलों के गोताखोर लापता लोगों की पतासाजी में जुटे, शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे परिजन

सिवनीJun 20, 2019 / 06:21 pm

santosh dubey

Boat, drown, death, Narmada river, diver, missing

शादी समारोह बाद नाव से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, पांच लापता

 

सिवनी. विकासखण्ड घंसौर के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमामाल के ग्राम बखारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए मेहमान के नाव में बैठकर वापस घर जाते समय नदी में नाव के डूबने से चार महिलाओं व एक बच्चा के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। नाव में नाव चालक समेत 14 लोग सवार थे। जिनमें से नाव में सवार नौ लोगों को दूसरी नाव से बचा लिया गया है। शेष पांच लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए तीन जिलों के गोताखोरों को बुला गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घंसौर के ग्राम पंचायत धूमामाल के ग्राम बखारी में आयोजित शादी समारोह में सिवनी जिले समेत मंडला जिले व अन्य जिले से रिस्तेदार शामिल हुए थे। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को सुबह सात बजे मंडला जिले के ग्राम घोटखेड़ा निवासी मेहमान अपने घर जाने के लिए निकले। सभी लोग ग्राम बखारी (किंदरई) स्थित नदी के किनारे घाट पर जमा हो गए। जहां लगभग 18 वर्षीय नाविक ने अपनी नाव बखारी घाट से नदी के दूसरे छोर जाने के लिए लगा दी।
लगभग छह लोगों के बैठने की क्षमता वाली नाव में नाविक समेत कुल 14 लोग सवार हो गए। नाविक ने नाव को धीरे-धीरे दूसरे घाट की ओर ले जाना शुरू किया और नाव ग्राम मोहगांव घाट के नजदीक पहुंचने को थी तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए। नदी में डूब रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया वहीं घाट में मौजूद दूसरी नाव तत्काल डूब रहे लोगों को बचाने के लिए पहुंची जहां नौ लोगों को किसी तरह से सुरक्षित घाट तक लाया जा सका। वहीं शेष अन्य चार महिलाएं और एक सात साल के बालक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
नदी में डूबे लापता लोगों की तलाश में जुटे गोताखोर
लापता महिलाओं में बुद्धोबाई पति महेन्द्र सिंह मरावी (40) निवासी ग्राम घोटखेड़ा थाना टिकरिया मंडला, धनियाबाई पति कल्लू सिंह मरावी निवासी घोटखेड़ा (45), कलावती पति जयसिंह (35) निवासी ग्राम दगला थाना बीजाडांडी (मंडला), लालती पति नरेश गोंड निवासी दगला, देवराज पिता नरेश गोंड (7) निवासी दगला लापता हैं। सभी लापता लोगों की तलाश तीन जिलों सिवनी, मंडला और जबलपुर से पहुंचे गोताखोरों द्वारा लगातार की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

 

Home / Seoni / शादी समारोह बाद नाव से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, पांच लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो