scriptभारत को संविधान देने वाले महान नेता थे बाबा साहेब | Baba Saheb foi o grande lder que deu a Constituio para a ndia | Patrika News
सिवनी

भारत को संविधान देने वाले महान नेता थे बाबा साहेब

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

सिवनीApr 14, 2019 / 09:22 pm

santosh dubey

Ambedkar, Baba, Bhimrao, Jayanti, Dhandham, Congresso, Rally

भारत को संविधान देने वाले महान नेता थे बाबा साहेब

सिवनी. कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के अध्यक्षता में मनायी गई। बाबा साहेब के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पीत की गयी।
जयंती के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशुतोष वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान, एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल एवं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेष महामंत्री अल्पना राणा की उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब भारत को संविधान देने वाले महान नेता थे, आपका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश में महू के एक छोटे से गांव में हुआ था। आप भारत सरकार के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। 29 अगस्त 1947 को आपको स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समिती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया और 26 नवम्बर 1949 को संविधान के निमार्ण का कार्य पूर्ण हुआ, ओर संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार कर लिया। जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रदेश अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव विष्णु करोसिया ने कहा कि अम्बेडकर का जन्म एक गरीब एवं अस्पृष्य परिवार में होने के कारण हमेशा कठिनाईयों में जीवन बिताना पड़ा। आपने हमेशा अछूतो को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में संजय भारद्वाज, रामायणसिंह सिसोदिया, अतुलचंद मालू, सत्तार सेठ, युसुफ पटेल, संतोष पंजवानी, बाबा तिवारी, रमाकांतसिंह ठाकुर, अशोक चौबे, भुवनेश्वर शुक्ला, शाहिद नजीर, राजेन्द्र सिसोदिया, रामकुमार राय, चंदनसिंह खताबिया, जितेन्द्र सनोडिया, घनश्याम जाडेजा, शीरी खान, इब्राहिम कुरैशी, जावेद खान, सुमित मिश्रा, राजिक अकील, शाहिद रानू, राजकुमार ठाकुर, परवेज खान, शाहिद, अजय पेशवानी, शफीक बाबा, नितेष हेडाउ, हुकुमचंद सनोडिया, मिर्जा फेसज बेग, इरमरान मामू, तारिक खान, अर्श खान, महमूद खान, नन्दू यादव आदि मौजूद थे।
नगर में निकाली गई रैली
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की १२८वीं जयंती विभिन्न संगठनों ने रविवार को धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर रैली निकालकर का शहर भ्रमण करन के साथ ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रैली के दौरान संगठन के लोगों ने नारे लगाए। हाथों में झंडे लहराते नारे लगाते हुए लोग उत्साह से रैली में शामिल थे। रैली शहर के कहचरी चौक, बाहुबली चौक, गणेश चौक, शुक्रवारी, छिंदवाड़ा चौक, मठ मंदिर, बुधवारी बाजार, बस स्टेण्ड आदि स्थानों पर पहुंची। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण किया गया।
बाबा साहेब को किया याद
लखनादौन में डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर तहसील परिसर स्थित डॉ. बाबासाहब की प्रतिभा स्थल लखनादौन में बड़े धूमधाम से मनाई गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो