scriptपीले चावल डालकर भाजपा देगी आमंत्रण | BJP will pour yellow rice and invite | Patrika News
सिवनी

पीले चावल डालकर भाजपा देगी आमंत्रण

चलो पंचायत अभियान पर बैठक में हुई चर्चा

सिवनीMay 10, 2018 / 11:36 am

sunil vanderwar

bjp
सिवनी. चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर जिला भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी आयोजनों की जानकारी दी। बताया कि 13 मई को जिले की चारों विधानसभा की सभी ग्राम पंचायत में पीले चावल डालकर हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं 14 मई को प्रत्येक पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत स्तर पर भाजपा के पदाधिकारी अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री एवं पदाधिकारी किसी न किसी पंचायत में अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
मंगलवार को मुंगवानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी विधानसभा की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान ने की। इसमें जिला महामंत्री युवराज सिंह राहंगडाले एवं दीपक नगपुरे भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने चलो पंचायत अभियान के बारे में बताया कि सिवनी जिले की सभी पंचायतों पर स्पेशल 11 की नियुक्ति हो चुकी है। जो पंचायत पोलिंग पर नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में मुख्य रुप से मुंगवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सनोडिया मंडल महामंत्री योगेंद्र जैन युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष दुबे, जिला मंत्री तुलेश डहरवाल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज गौतम, सह प्रभारी वीरेंद्र डहेरिया, नितेश सनोडिया, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी जयदीप ठाकुर, सिवनी नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, सिवनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमलेश सनोडिया, बंडोल मंडल अध्यक्ष राकेश सेन एवं मुंगवानी मंडल अध्यक्ष ठाकुर शशि भूषण सिंह व सिवनी विधानसभा के समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा चलो पंचायत महाभियान के तहत सिवनी जिले की चारों विधान सभा में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 7 मई को लखनादौन व केवलारी तथा 8 मई को बरघाट व सिवनी में बैठक आयोजित की गई।

Home / Seoni / पीले चावल डालकर भाजपा देगी आमंत्रण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो