scriptलापरवाही से मजदूर से काम करवाने वाले आरोपी को हुई सजा | coart news seoni | Patrika News
सिवनी

लापरवाही से मजदूर से काम करवाने वाले आरोपी को हुई सजा

बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूर से काम कराने वाले को कोर्ट ने सुनाई सजा

सिवनीJan 19, 2019 / 08:19 pm

akhilesh thakur

latest crime news mp

Annual calendar For National Lok Adalat

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के धोबीसर्रा में बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूर से काम कराने वाले को कोर्ट ने सजा सुनाई है।
फरियादी गोविंद चक्रवर्ती ग्राम धोबीसर्रा में ईंट बनाने का काम करता है। २२ जून २०१५ को उसके लड़के तीरथ चक्रवर्ती (26) को आरोपी शंकर प्रजापति पिता धोबीसर्रा स्थित घर नव निर्माण लेंटर में लगी बल्लियों को निकलवाने के लिए तीरथ को अकेले काम करवाने लेकर गया था। आरोपी के द्वारा बिना सुरक्षा का इंतजाम किए लापरवाही पूर्वक निर्माणधीन मकान कि बल्लियां हटवाने का कार्य तीरथ से करवा रहा था। तीरथ ने जैसे ही घर की सैंटिंग का आड़ा खोला तो अचानक बल्ली टूट गई और निर्माणधीन दीवार उसके पैर पर गिर गई। इससे उसका पैर टूट गया। उसके पैर की नस कट गई। वहां उपस्थित आरोपी व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना के अप. क्र. 408/15 पर धारा 288, 338 भा.दं.सं. में पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय रूपेन्द्र सिंह मड़ावी न्यायालय मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी, सिवनी कि न्यायालय में सुनवाई की गई। इसमें शासन की ओर से शीतल सरयाम, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा गवाहों और सबूतों को पेश किया गया। इस पर न्यायालय ने आरोपी को धारा 288 में 100 रुपए का अर्थदंड व धारा 388 में एक हजार रुपए जुर्माना व न्यायालय उठने तक कि सजा सुनाई गई है।
चार पहिया वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल
सिवनी. लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कोहका में चार पहिया वाहन ने शुक्रवार की शाम को मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी महेश (५५) व सहसराम (७०) मोटरसइकिल से ग्राम लौट रहे थे। उसी समय कोहका में उनको एक चार पहिया वाहन ने ट क्कर मार दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।

Home / Seoni / लापरवाही से मजदूर से काम करवाने वाले आरोपी को हुई सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो