scriptकलेक्टर डाड मंडला, गढ़पाले को मिली सिवनी की जिम्मेदारी, जानिए वहां क्या करेंगे अफसर | collector news | Patrika News
सिवनी

कलेक्टर डाड मंडला, गढ़पाले को मिली सिवनी की जिम्मेदारी, जानिए वहां क्या करेंगे अफसर

कमिश्नर का फरमान, छिंदवाड़ा में २७ को संभावित है मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

सिवनीOct 14, 2017 / 12:25 pm

akhilesh thakur

collector news
अखिलेश ठाकुर सिवनी. जबलपुर संभाग के कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार की टीम एक दूसरे के जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित विभिन्न कार्यों का समीक्षा निरीक्षण करेगी। इसका फरमान संभाग आयुक्त गुलशन बामरा ने जारी किया है। उन्होंने सिवनी कलेक्टर गोपांलचंद डाड की टीम को मंडला और कटनी कलेक्टर विशेष गढ़पाले की टीम को सिवनी जिले में समीक्षा निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
कमिश्नर बामरा ने आदेश में कहा है कि मुख्य सचिव की २७ को छिंदवाड़ा में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संभावित है। इसके मद्देनजर संभाग के कलेक्टर को एक दूसरे के कार्यों की समीक्षा निरीक्षण (पीयर रिव्यू इंस्पेक्शन) करना है। समीक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी क्या करेंगे उन्होंने यह भी तय किया है। कहा है कि कलेक्टर आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गराण्टी अधिनियम के अधीन सेवा प्रदाय, अर्थदंड, डायवर्सन एवं नजूल वसूली। मुख्य सचिव के बैठक में शामिल किए जाने वाले एजेण्डा बिंदु आदि की समीक्षा निरीक्षण करेंगे। कमिश्नर के निर्देशानुसार यह कार्य सभी कलेक्टरों को १६ से १८ के बीच करना है।
टीम में शामिल एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार भी कमिश्नर के निर्देशानुसार मिले कार्यों को ही निरीक्षण करेंगे। इसके लिए उनको भी क्या करना है इसका निर्देश प्राप्त हो चुका है। १६ को मुख्यमंत्री भावांतर योजना को लेकर सीएम के सागर में कार्यक्रम होने से सभी अपने-अपने जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद ही वे लोग निरीक्षण पर निकलेंगे।
इनको मिली यहां की जिम्मेददारी
जिला – समीक्षा निरीक्षण करने वाली टीम

जबलपुर – छिंदवाड़ा कलेक्टर जेके जैन व अन्य।
कटनी – डिंडोरी कलेक्टर अमित तोमर व अन्य।
नरसिंहपुर – जबलपुर कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी व अन्य।
छिंदवाड़ा – नरसिंहपुर कलेक्टर डॉ. रामराव भोंसले व अन्य।
सिवनी – कटनी कलेक्टर विशेष गढ़पाले व अन्य।
मंडला – सिवनी कलेक्टर गोपालचंद्र डाड व अन्य।
बालाघाट – मंडला कलेक्टर सूफिया फारूकी वली व अन्य।
डिंडोरी – बालाघाट कलेक्टर डीवी सिंह व अन्य।
(नोट – अन्य में एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार शामिल हैं।)
वर्जन…
कमिश्नर का निर्देश प्राप्त हुआ है। मंडला जिले का निरीक्षण किया जाना है। यह निरीक्षण १६ से १८ के बीच किया जाएगा।

– गोपालचंद्र डाड, कलेक्टर सिवनी

Home / Seoni / कलेक्टर डाड मंडला, गढ़पाले को मिली सिवनी की जिम्मेदारी, जानिए वहां क्या करेंगे अफसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो