scriptराफेल डील व पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का नपा के सामने धरना प्रदर्शन | Congeresh | Patrika News
सिवनी

राफेल डील व पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का नपा के सामने धरना प्रदर्शन

भावांतर व फसल खरीदी पंजीयन में विसंगति का उठा मामला

सिवनीSep 09, 2018 / 11:59 am

akhilesh thakur

Congeresh

राफेल डील व पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का नपा के सामने धरना प्रदर्शन

सिवनी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगरपालिका के सामने राफेल डील, डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों तथा विकराल रूप धारण कर रही मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा लागू भावांतर, फसल खरीदी पंजीयन में विसंगति, फसल खरीदी में मिलने वाला बोनस नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों के हितग्राहियों को समय पर किस्त का पैसा ना उपलब्ध कराना आदि मुद्दे शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि 36 राफेल लड़ाकू जहाज की खरीदी में देश के सरकारी खजाने को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मोदी सरकार ने राफेल सौदे में देश की सुरक्षा को दांव में लगाने का काम किया है। राफेल डील में देश के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री द्वारा राफेल हुए घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। अभी प्रधानमंत्री इस बडी साजिश में चुप्पी साधे हुए है। इसी तरह जबसे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पेट्रोलियम पदार्थों के रेट अंतराष्ट्रीय बाजारों में कम हुए है। इसके बावजूद केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने टेक्स लगाकर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को उपभोक्ता के लिए कभी भी कम नहीं होने दिया। देश में डीजल और पेट्रोल सबसे मंहगे दामों पर बिक रहा है। सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। देश की आम जनता इस मंहगाई की मार को सहने पर मजबूर है। डीजल और पेट्रोल की मंहगाई से देश की आम जनता परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों के मंहगा होने से आवश्यक वस्तुओं में मंहगाई का ग्रहण लग चुका है। देश का गरीब तथा मध्यवर्गीय तबका मंहगाई के मार से परेशान है। धरना प्रदशन के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान व नरेश मरावी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामायणसिंह सिसोदिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता कहार, प्रवेश बाबू भालोटिया, जिला कांग्रेस झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश माना ठाकुर, जिला अनु.ज.जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवशंकर डहेरिया, कांग्रेस पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सरवैया, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मुबीन खान आदि उपस्थित रहे।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का लखनादौन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
सिवनी. मध्यप्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को लखनादौन में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। लखनादौन के समस्त कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई ने मिलकर भाजपा सरकार को निशाने साधते हुए जमकर कोसा गया। कांग्रेस नेताओ ने केन्द्रीय के मुददों के अलावा लोकल में लग रहे अनाप-सनाप टैक्स की वसूली पर एतराज जताते हुए कहा कि केन्द्र से जीएसटी व टैक्स की मार तो पड़ ही रही है, वहीं नगर पंचायत में मनमाने ढंग से नागरिकों टैक्स की आड़ में नजता से खुली लूट चल रही है, जिसका कार्यकताओं ने पुरजोर विरोध किया। केन्द्र व राज्य सरकार दोनों को कोसते हुए कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा मप्र में अधिक टैक्स वसूलने के कारण डीजल-पेट्रोल की कीमत अधिक है। केन्द्र सरकार अपने दामों को कम करने के बजाए दिनों दिन बढाए जा रही है। आमजनता की इस मंहगाई जनता की कमर टूट रही है। केन्द्र एवं राज्य की सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रहे हैं। भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना होगा। कांग्रेस से ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत यादव, मंडी अध्यक्ष दीपक निगम, सुबोध नेताम, संजय अग्रवाल, मुकेश गोल्हानी उर्फ माइकल, श्याम अग्रवाल, सूरज पारासर, प्रवीण सोनी व एनएसयूआई युवा कार्यकता उपस्थित रहे।

Home / Seoni / राफेल डील व पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का नपा के सामने धरना प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो