scriptवारदाना नहीं, कैसे होगी धान की तौलाई | farmer news seoni | Patrika News
सिवनी

वारदाना नहीं, कैसे होगी धान की तौलाई

मौके पर पहुंचे विरोध करने वाले को एक व्यापारी ने दी जान से मामने की धमकी

सिवनीJan 07, 2019 / 08:40 pm

akhilesh thakur

farmer news seoni

वारदाना नहीं, कैसे होगी धान की तौलाई

सिवनी. धान खरीदी में किसानों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों की माने तो १० को धान खरीदी का अंतिम दिन है। लेकिन खरीदी केन्द्रों पर वारदाना नहीं होने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
किसानों ने बताया कि सीलादेही सोसायटी में वारदाने नहीं है। मौसम भी ठीक नहीं है। धान खरीदी केन्द्र पर बाहर पड़े हुए हैं। धान बेचने की अंतिम तिथि शासन ने १० जनवरी तय किया है। ऐसे में किसान धान बेचने को लेकर परेशान है। किसानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो खेत में कड़ी मेहनत कर उगाया गया धान खरीदी केन्द्र पर ही बर्बाद हो जाएगा।
दीवार लगाया तौलाई बंद होने का पर्चा, रात में हो रही थी तौलाई

सिवनी. लखनादौन सहित आसपास क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों पर अनिमितता बनी हुई है। इस कारण किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों पर किसानों के अपेक्षा व्यापारियों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र प्रभारी की मिलीभगत व छुटभैया नेताओ की दबंगाई के चलते सारे नियमों को ताक पर रख दिया गया है। यह बात आदेगांव धान खरीदी केन्द्र पर रविवार की शाम को देखने को मिला जब व्यक्ति के कैमरे में कुछ ऐसे ही नजारे कैद हुए।
आदेगाव धान खरीदी केंद्र शनिवार व रविवार को तौलाई बंद होने से संबंधित पर्चे दीवार पर चिपकाए गए हैं। इससे किसान धान बेचने केन्द्र पर नहीं पहुंचे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रही। रविवार की रात्रि करीब 8 बजे उक्त केन्द्र में धान तौलाई की सूचना मिली तो लोग मौके पर पहुंच गए। आदेगांव निवासी राकेश प्रजापति ने रात के अंधेरे में धान तौलाई होते देखा तो मोबाइल फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर वहा मौजूद एक स्थानीय गल्ला व्यापारी ने विवाद शुरू कर दिया। उसने राकेश से अभद्र व्यवहार करते हुए खुद के धान तुलाई की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने मोबाइल भी छीन लिया। इस पर वहां उपस्थित लोगों ने बीच बचाव का मोबाइल वापस दिलाया। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की धान तौलाई हो रही थी वह सत्ताधारी दल के एक विधायक का खुद को करीबी बताता है। राकेश ने इसकी शिकायत लखनादौन पुलिस से की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो