scriptअधिक तौल से किसानों की बढ़ी परेशानी | farmer news seoni | Patrika News
सिवनी

अधिक तौल से किसानों की बढ़ी परेशानी

धोबिसर्रा धान खरीदी केंद्र पर किसानों से अधिक धान की तौल किए जाने का मामला आ रहा सामने 

सिवनीJan 18, 2019 / 08:58 pm

akhilesh thakur

farmer news seoni

अधिक तौल से किसानों की बढ़ी परेशानी

सिवनी. धोबिसर्रा धान खरीदी केंद्र पर किसानों से अधिक धान की तौल किए जाने का मामला सामने आ रहा है। किसानों की माने तो यहां 40.400 किग्रा की जगह 41 किलो 400 ग्राम की तुलाई की जा रही है।
किसानों का कहना है कि शासन से 40 किलोग्राम का पैसा मिलता है। बारद ाने के वजन के नाम पर 400 से 700 ग्राम तक धान की अधिक तौल किया जाना उचित है, लेकिन डेढ़ किलोग्राम या उससे अधिक धान की तौल कराया जाना सही नहीं है। किसानों का आ रोप है कि हम्माल प्रभारी के नाम पर अधिक धान की तौल कर रहे हैं। इस संबंध में केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हम्माल अधिक तौल अपनी मर्जी से कर लेते हैं। इसे सही कराया जानाए। उधर केन्द्र पर नियुक्त प्रशासक की माने तो 800 ग्राम से अधिक किसी कीमत पर तौल नहीं किया जाना है। इसको लेकर आए दि न केन्द्र पर किसानों से किचकिच हो रही हैं। किसानों के धान केन्द्र पर खुले में रखे हुए हैं।
धान तुलाई के लिये धान की रिश्वत
समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से केन्द्र संचालकों का मनोबल बढ़ हा है। इसका नती जा है कि कुरई क्षेत्र के सहकारी समितियों पर किसानों से अधिक धान के साथ ही अ ब धान तौलाई के लिए अधिक धान की मांग की जाने लगी है। कुरई क्षेत्र के एक किसान ने इ सकी शिकायत कलक्ट र से की है। उसने एक केन्द्र पर आरोप लगाया है कि उसने धान तौलाई के लिए उ ससे चार कट्टी अतिरिक्त धान दिए जाने की मांग किया है। किसान का कहना है कि उसका धान सही नहीं होने की बात कहकर पहले वापस किया गया। इसके बाद तौलने के लिए अधिक धान की मांग की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो