scriptपति ने नहीं सुनी पत्नी के दिल की बात | Husband's wife listened to heart | Patrika News
सिवनी

पति ने नहीं सुनी पत्नी के दिल की बात

एक पक्ष उपस्थित नहीं होने पर अगली पेशी दी गई।

सिवनीJul 18, 2019 / 11:52 am

mantosh singh

Husband's wife

पति ने नहीं सुनी पत्नी के दिल की बात

सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र परिवार परामर्श केन्द्र में बुधवार को १५ प्रकरण रखे गए। इसमें आठ में समझौता और एक न्यायालय की शरण में चला गया। बाकी में एक पक्ष उपस्थित नहीं होने पर अगली पेशी दी गई। परामर्श केन्द्र की एएसआई ज्योति चौरसिया ने बताया कि पहले प्रकरण में आवेदिका और अनावेदिका दोनो अरी के रहने वाले है। शादी के २० साल हो गए। पति मजदूरी करता है। तीन बच्चे है। पत्नी का कहना है कि पति ने मुझे कभी खुश नहीं रखा। बच्चे भी कहना नहीं मानते है। में पति के साथ रहना चाहती हूं। लेकिन पति मेरे दिल की बात नहीं समझता और शराब पीकर परेशान करते है। समझाइश दी गई। पति बोला अब शराब नहीं पियूंगा। पत्नी की दिल की बात सुनूंगा। समझौता हुआ। दूसरे प्रकरण में आवेदिका सिवनी एवं अनावेदक छिंदवाड़ा के रहने वाले है। शादी के तीन साल हो गए। एक बच्चा है। पत्नी का कहना था कि ननंद से विवाद होता है। पत्नी ने ननंद को समझाने के लिए परामर्श में आवेदन दिया। जहां दोनों को समझाया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसआई चित्रा, काउंसलर छिद्दीलाल श्रीवास, मीना उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो