scriptकम समय के अभ्यास में भी इस महिला अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते चार पदक | In short time practice, this female officer won four medals in nationa | Patrika News
सिवनी

कम समय के अभ्यास में भी इस महिला अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते चार पदक

अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होने के सुनाए अनुभव

सिवनीOct 31, 2019 / 11:59 am

sunil vanderwar

कम समय के अभ्यास में भी इस महिला अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते चार पदक

कम समय के अभ्यास में भी इस महिला अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते चार पदक

सिवनी. पिछले दिनों उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में सिवनी की जिला खेल अधिकारी डॉ. पूर्णिमा जोशी बतौर प्रतिभागी शामिल हुईं। उन्होंने मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग-अलग श्रेणियों में 4 पदक जीते। सफलता अर्जित कर सिवनी लौटीं जिला खेल अधिकारी के सम्मान में नागरिकों, खिलाडिय़ों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस मौके पर उपस्थित नागरिकों ने कहा कि यह सिवनी जिले के लिए हर्ष का विषय है कि संपूर्ण प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली डॉ. पूर्णिमा जोशी वर्तमान में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी के पद पर पदस्थ हैं और अपनी अति व्यस्तता के बावजूद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए पदक जीतकर जिले के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षिकों के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रही हैं।
स्विमिंग पुल न होने की वजह से अभ्यास कर पाना नहीं था संभव
हमेशा से ही प्रत्यक्ष रूप से खेलों से जुड़े रहने वाली जोशी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यलीन व्यस्तता के चलते और सिवनी और इसके नजदीकी जिलों में स्विमिंग पुल न होने की वजह से स्विमिंग का अभ्यास कर पाना संभव नहीं था जिसके चलते डॉ. एसएल थाउसेन निदेशक खेल एवं युवा मध्यप्रदेश, डॉ. विनोद प्रधान संयुक्त निदेशक खेल एवं युवा मध्यप्रदेश द्वारा उन्हें 5 दिवस के लिए गृह जिला इंदौर में अभ्यास करने के लिए आधिकारिक विभागीय अनुमति प्रदान की गई थी, किंतु इस कम समय अवधि में भी उन्होंने 400 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बैक स्ट्रोक, और 450 मीटर एफएस रिले प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के लिए 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते। प्रदेश के साथ-साथ जिले का नाम रोशन कर सिवनी पहुंची डॉ. जोशी का उनके नगर आगमन पर विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा फूल-माला पहना बुके भेंट कर एवं मुंह मीठा करा बाजे-गाजे के साथ हर्ष व्यक्त किया गया।

Home / Seoni / कम समय के अभ्यास में भी इस महिला अधिकारी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते चार पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो