scriptगणतंत्र दिवस पर पुलिस को अवकाश की स्वतंत्रता | Independence of the Police on Republic Day | Patrika News
सिवनी

गणतंत्र दिवस पर पुलिस को अवकाश की स्वतंत्रता

16 थाने, 4 चौकी, पुलिस बल में 140 की कमी से होगी समस्या

सिवनीJan 25, 2019 / 08:04 pm

santosh dubey

Police, Vacations, Kamalnath, Congress, Announcement, Disease, Suicide, Enthusiasm, Republic Day, Independence Day

गणतंत्र दिवस पर पुलिस को अवकाश की स्वतंत्रता

 

संतोष दुबे/सिवनी. 24 घण्टे 365 दिन काम करने वाले पुलिस के जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर अवकाश की स्वतंत्रता की सौगात मिलेगी।
मप्र में कांग्रेस सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को पहली सौगात साप्ताहिक अवकाश की दी है। जिसके चलते शनिवार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी 16 थाने और चार पुलिस चौकियों में कार्यरत पुलिस बल को रोस्टर प्लान के मुताबित अवकाश मिलेगा। हालांकि जिले के थानों और चौकियों में स्वीकृत पुलिस बल के एवज में पुलिस कर्मचारियों की सभी पदों पर स्वीकृत संख्या में से 140 की कमी है। जिसके चलते कुछ अवकाश को लेकर दिक्कतें भी आ सकती हैं।
वर्तमान जिले में कुल 16 थाने और 4 पुलिस चौकी हैं। इसके साथ ही आगामी फरवरी माह में एक नया थाना आदेगांव और दो नई पुलिस चौकी ग्राम बोरीकला व बादलपार में खुलेंगी। बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते अपराध को देखते हुए अभी भी जिले के अधिकांश थाना और चौकियों में पुलिस बल की कमी बनी हुई है। निरीक्षक, सूबेदार, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधानआरक्षक व आरक्षकों के पद में से सभी पदों में कमी बनी हुई है।
——————————————
पुलिस बल सिवनी की स्वीकृत एवं उपलब्ध बल
——————————————
पद स्वीकृत उपलब्ध कमी
निरीक्षक 20 13 07
सूबेदार 06 04 02
उपनिरीक्षक 53 48 5
सहा. उपनिरीक्षक 142 85 57
प्रधान आरक्षक 215 159 56
आरक्षक 617 604 13

वर्तमान थाने व चौकियां
जिले में वर्तमान में सिवनी, डूंडासिवनी, लखनवाड़ा, बंडोल, केवलारी, उगली, कान्हीवाड़ा, बरघाट, कुरई, अरी, लखनादौन, छपारा, धूमा, घंसौर, धनौरा, किंदरई समेत कुल 16 थाने व भीमगढ़, पलारी छींदा व सुनवारा में चार चौकियां हैं।
इनका कहना है
थानों व चौकियों में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। हालांकि सभी जगहों पर पुलिस बल की कमी है। अवकाश रोस्टर के हिसाब दिया जाएगा। जहां काफी कम बल है वहां अवकाश देने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
गोपाल खाण्डेल, एएसपी, सिवनी।

Home / Seoni / गणतंत्र दिवस पर पुलिस को अवकाश की स्वतंत्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो