scriptभाजपा के रथ पर निकलेगी किसान सम्मान यात्रा | Kisan Samman Yatra will come out on BJP's chariot | Patrika News
सिवनी

भाजपा के रथ पर निकलेगी किसान सम्मान यात्रा

विधानसभा स्तर पर घूमेंगे अलग-अलग रथ

सिवनीApr 03, 2018 / 12:16 pm

sunil vanderwar

bjp

elections,MLAs,MPs,active,

सिवनी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किसान सम्मान यात्रा पूरे जिले में निकाली जाएगी। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में भी इस यात्रा को भव्य स्वरूप दिए जाने भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री केशवसिंह भदोरिया, यात्रा के जिला प्रभारी संजीव मिश्रा के साथ लखनादौन पहुंचकर तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।
किसान सम्मान यात्रा के लिए सभी विधानसभाओं में रथ तैयार किया जा रहा है। लखनादौन सर्किट हाऊस में किसान सम्मान यात्रा के जिम्मेदार पदाधिकारियों से यात्रा की समीक्षा संबंधी चर्चा के दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष भुवन अवधिया, यात्रा के लखनादौन विधानसभा प्रभारी संतोष चौकसे, सहप्रभारी भरत यादव, अनिल गोल्हानी, विजय तिवारी सहित अन्य कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
केवलारी विधानसभा मुख्यालय में तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने बैठक ली और यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यापक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इस बैठक में पूर्व सांसद नीता पटेरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश बघेल, जिला महामंत्री देवीसिंह बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, जनपद अध्यक्ष रंजना बघेल, बालमुकुंद बघेल कृषि उपज मंडी अध्यक्ष देवसिंह बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बघेल बसंत राजपूत, संतकुमार जंघेला, किसान मोर्चा के सभी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बरघाट विधानसभा क्षेत्र की बैठक बरघाट में हुई। इसमें यात्रा के प्रभारी संजीव मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम तिवारी, बरघाट विधानसभा क्षेत्र के यात्रा प्रभारी पीतपाल सिंह बघेल, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष हंसलाल बिसेन, बरघाट मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल रांहगडाले सहित अन्य उपस्थित रहे।
सडक़ पर मवेशियों का डेरा, हादसे की आशंका
सिवनी. नगर पालिका क्षेत्र की मॉडल रोड से लेकर भीतरी क्षेत्र में सडक़ पर मवेशियों का जमावड़ा नजर आ रहा है। लोगों को आते-जाते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी नगर पालिका की हाका गैंग सक्रिय नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में सडक़ पर मवेशियों के जमावड़े से हादसे हो चुके हैं, ऐसे में भी नगरीय प्रशासन की लापरवाही फिर किसी हादसे की वजह बन सकती है।
तालाब किनारे गंदगी का आलम
सिवनी. शहर के दलसागर तालाब किनारे बस स्टेण्ड क्षेत्र की दुकानों की बेकार सामग्री, पॉलिथिन, बोतल और निस्तार केन्द्र की गंदगी पानी में समा रही है। ऐसे में वातावरण भी दूषित बना हुआ है। क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं किए जाने से ऐसी स्थिति बनी हुई है। इसके लिए कई बार नगर पालिका में सूचित भी किया गया। इससे कभी-कभार ही यहां सफाई हो रही है।

Home / Seoni / भाजपा के रथ पर निकलेगी किसान सम्मान यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो