scriptसेवा से ही संत बनता है मानव : माधवदास महाराज | Man becomes a saint by service: Madhavdas Maharaj | Patrika News
सिवनी

सेवा से ही संत बनता है मानव : माधवदास महाराज

छपारा में जारी श्रीमद् भागवत कथा

सिवनीSep 07, 2019 / 01:43 pm

santosh dubey

सेवा से ही संत बनता है मानव : माधवदास महाराज

सेवा से ही संत बनता है मानव : माधवदास महाराज

छपारा. नगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह जारी है। व्यासपीठ से माधवदास महाराज द्वारा महारास मथुरा गमन, कंसोद्वार, उद्वव गोपी संवाद तथा श्रीकृश्ण-रूक्मणी विवाह के शुभ प्रसंगों को महिमा मंडित किया।
सुदामा चरित्र कथा में कहा कि सुदामा से परमात्मा ने मित्रता का धर्म निभाया। राजा के मित्र राजा होते हैं रंक नहीं पर परमात्मा ने कहा कि मेरे भक्त जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता। कृष्ण और सुदामा दो मित्र का मिलन ही नहीं जीव व ईश्वर तथा भक्त और भगवान का मिलन था। जिसे देखने वाले अचंभित रह गए थे। आज मनुष्य को ऐसा ही आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। सेवा के द्वारा ही व्यक्ति महान बनता है। व्यक्ति जब सेवा करता है तो संत बनता है। संत सेवा करता है तब भी भगवंत बनता है।
नत्थूलाल अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संतोश अग्रवाल एवं शिवशंकर अग्रवाल ने बताया कि कथा श्रवण करने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंच रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो