scriptतीन महीने के लिए खुद को रखा है गिरवी, मुनमुन | Mortgages have been kept for three months, Munmun | Patrika News
सिवनी

तीन महीने के लिए खुद को रखा है गिरवी, मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय का वीडियो वायरल

सिवनीMay 25, 2018 / 12:59 pm

mahendra baghel

kept for three months, Munmun

तीन महीने के लिए खुद को रखा है गिरवी, मुनमुन

सिवनी. अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेने वाले निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मुनमुन कह रहे हैं कि मैंने जानबूझ कर कुर्बानी ऐसे ही नहीं दी। काम हो ही नहीं रहे थे। सिवनी पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा था। इसलिए मैंने अपने आप को तीन महीने के लिए गिरवी रख दिया है। यह समझ लो कि मैंने अपना ईमान बेंच दिया है। जो शेर की तरह जीता था, आज हाथ जोड़ रहा है। यह वीडियो उनके विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जनता से चर्चा के समय बनाया गया है। वहां मौजूद लोगों ने जब कहा कि सिवनी में सारे काम आकर रुक जाते हैं तो मुनमुन ने यह कहा कि तीन महीने में अगर काम नहीं हुए तो फिर शेर की तरह जिउंगा और काम हो गए तो मैं उनका हो जाउंगा। मुनमुन ने कहा कि मैं पार्टी में नहीं परिवार में गया हूं। परिवार से दुत्कारा जाऊंगा तो जनता के बीच जाकर अपना फैसला कर लूंगा। इस मामले में पत्रिका से चर्चा करते हुए मुनमुन ने कहा कि वे कुछ व्यक्तिगत चर्चा कर रहे थे, लेकिन ब्लेकमैलिंग के उद्देश्य से रेकार्ड किया गया है। यह बातचीत उनका कोई बयान नहीं है।
अजाक्स संघ की आमसभा 27 को
सिवनी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग की समस्याओं को विभिन्न समस्याओं को लेकर जो कि शासन स्तर से लंबित है उनका शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग को लेकर रविवार 27 मई को रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल के सामने एक दिवसीय आमसभा व रैली निकाली जाएगी।
अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष संतकुमार मर्सकोले ने बताया कि अजाक्स संघ की जो प्रमुख मांगे हैं उनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में अजाक्स के ज्ञापन के आधार पर जो घोषणा की गई थी उसे तत्काल पूरी की जावे जो कि इस प्रकार है सीधी भर्ती में एकल पद प्रक्रिया समाप्त किया जावे।
बैगलॉक के खाली पड़े 1 लाख 4 हजार बैकलॉक पदों की भर्ती की जावे, पदोन्नति में आरक्षण के नियम बनाकर पदोन्नति दी जावे। प्रदेश के जनजाति बाहुल्य जिलों में संविधान की पांचवीं अनुसूची लागू की जावे, एससी एसटी एक्ट को पूर्वानुसार लागू किया जावे। बीते दो अप्रैल 2018 को शांति पूर्ण भारत बंद में हुए शहीदों को शासन से आर्थिक सहायता एवं उनके परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जावे। प्रदेश में दो अप्रैल के भारत बंद में एससी एसटी के लोगों पर लगाए गए सभी प्रकरण वापस लिए जाए।
उपरोक्त सभी विषयों को लेकर आगामी 27 मई रानी दुर्गावती प्रतिमा के सामने, कचहरी चैक में एक दिवसीय आमसभा का आयोजन रखा गया है जिसमें समस्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के जिले में कार्य कर रहे समस्त संगठनों से आमसभा स्थल, रैली व ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थिति की बात की है।

Home / Seoni / तीन महीने के लिए खुद को रखा है गिरवी, मुनमुन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो