बूथ क्रं. – भाजपा – कांग्रेस बूथ क्रं.
189 – 784 (विस बरघाट ) – 693 – 128 (विस बरघाट)
239 – 698 (विस बरघाट ) – 683 – 198 (विस बरघाट)
232 – 693 (विस बरघाट ) – 681 – 292 (विस केवलारी)
77 – 682 (विस बरघाट ) – 610 – 196 (विस बरघाट)
202 – 666 (विस बरघाट ) – 610 – 192 (विस केवलारी)
आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई में महाविद्यालय खुलवाया। काचना मंडी डैम का काम हो चुका है नहर का निर्माण जारी है। इससे करीब 10 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। एरमा जलाशय की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे 5 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। 100 करोड़ की लागत से कान्हीवाड़ा-बरघाट धर्मकुआं की 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया। माचागोरा का पानी लाने के लिए सर्वे कराने का आश् वासन सीएम ने दिया है। बरघाट अस्पताल का उन्नयन कर 50 बेड का किया गया है। बिल्डिंग के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति हुई है।
– कमल मर्सकोले, विधायक बरघाट
केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सबसे निचले तबके को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। बरघाट विस की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश सरकार में भरोसा जताया था। इस बार उससे भी अधिक भाजपा के पक्ष में लोगों का रूझान है। इसमें स्थानीय विधयाक के विकास कार्यों के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का विशेष योगदान रहेगा।
– राकेश पाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
जनता की लड़ाई रखूंगा जारी
मुझे जनता का जो सहयोग मिला है। वह किसी विधायक से कम नहीं हैं। मैं लगातार जनता के बीच में रह रहा हूं। सिंचाई सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता की लड़ाई जारी है। किसानों के मुआवजे की बात हो या शिक्षा, खेल मैंने हर जगह आवाज बुंलद किया है। जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में बढ़ रहा है।
– अर्जुन सिंह काकोडिय़ा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विस बरघाट