scriptजन-एजेंडा 2018-23 : विकास के साथ लोकसभा सीट की वापसी की मांग | mp election 2018 | Patrika News
सिवनी

जन-एजेंडा 2018-23 : विकास के साथ लोकसभा सीट की वापसी की मांग

ब्राडगेज कार्य में तेजी आए, सिवनी लोकसभा सीट वापस हो

सिवनीOct 26, 2018 / 07:10 pm

akhilesh thakur

mp election 2018

जन-एजेंडा 2018-23

सिवनी. पत्रिका जन-एजेंडा 2018-23 की पहल के तहत शनिवार को जिले के दो स्थानों पर जन एजेंडा के तहत लोगों की बैठक हुई। पहली बैठक सिवनी नगर के छिंदवाड़ा चौक व दूसरी कुरई विकासखंड मुख्यालय में। इसमें जनता ने विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से जिले के चहुमुखी विकास के साथ सिवनी लोकसभा सीट की वापसी के लिए आवाज बुंलद किए। अपने मुद्दों में लोगों ने ब्राडगेज के कार्र्य में भी तेजी लाए जाने की बात कही।

रेलवे कार्य की गति तेज हो
सिवनी का विकास ब्राडगेज के कार्य में गति नहीं आने से रूकी हुई है। इस कार्य में विलंब होने से जनता को काफी परेशानी हो रही है। दर्जनों ग्राम के लोगों का संपर्र्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
– लक्ष्मण सिंह टेकाम, सिवनी
जिले में खुले विश्वविद्यालय
जिले में एक विश्वविद्यालय खुलना चाहिए, जिससे सहुलियत होगी। शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। छात्रों को उच्च व गुणवत्तायुक्त शिक्षा ग्रहण करने की संभावनाएं बढेंगी। विकास का रास्ता बनेगा।
– मुनिया टांग, सिवनी
स्कूलों पर ध्यान देने की आवश्यकता
जिले के शहर से ग्राम तक स्कूली शिक्षा को बेहतर करने की आवश्यकता है। शासकीय स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के बाद भी इस तरफ झुकाव कम है। ध्यान देने की आवश्यकता है।
– बसंत ओसवाल, तिलक वार्ड
अपराध पर लगे रोक
बढ़ते अपराध पर रोक लगाया जाना नितांन आवश्यक है। सिवनी में तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। युवा अपराध की ओर बढ़ रहे है। यह समाज के लिए अच्छा नहीं है।
– शिव सनोडिया, सिवनी
अधूरे पड़े विकास कार्यों को मिले गति
शहर के अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। मठ मंदिर तालाब सहित कई कार्य अधूरे हैं। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
– संतोष राय, सिवनी
उपलब्ध हो रोजगार के साधन
सिवनी में मेडिकल कॉलेज के साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने होंगे। बेरोजगार युवा पथ भटक रहे हैं। इसके परिणाम आने वाले दिनों में बेहतर नहीं होंगे।
– दिलीप माना ठाकुर

Home / Seoni / जन-एजेंडा 2018-23 : विकास के साथ लोकसभा सीट की वापसी की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो