scriptकीचड़, दलदल मार्ग में फंस रहे वाहन | Mud, vehicles stuck in marsh road | Patrika News
सिवनी

कीचड़, दलदल मार्ग में फंस रहे वाहन

पैदल चलना हुआ दूभर,

सिवनीSep 07, 2019 / 01:50 pm

santosh dubey

कीचड़, दलदल मार्ग में फंस रहे वाहन

कीचड़, दलदल मार्ग में फंस रहे वाहन

भीमगढ़कॉलोनी,सिवनी. विकासखण्ड छपारा की ग्राम पंचायत सुकरी से ग्राम थावरी का मार्ग अत्यधिक कीचड़, दलदल में तब्दील हो गया है। खस्ताहाल मार्ग में जरा सी बारिश से आवागमन दूभर हो जाता है।
ग्रामवासियों में हसीब खान, वकील खान, कमाल मिस्त्री, सतेन्द्र, कल्लू, असगर, राशिद खान, हाफिज मुवीन खान आदि ने बताया कि सुकरी से थांवरी जाने वाला मार्ग इन दिनों चलने लायक नहीं बचा है। कीचड़, दलदल युक्त मार्ग से बसों के पहिए भी फस रहे हैं। छोटे-बड़े वाहनों का यहां से गुजरना मुस्किल से हो रहा है। इसके साथ ही यहां से स्कूल जाने-आने वाले छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हसीब खान ने बताया कि इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कर दी गई है। गत दिवस उक्त मार्ग में बस के पहिए भी कीचड़ दलदल में बुरी तरह से फस गए थे। ग्रामवासियों की मदद से धक्का देकर बाहर निकाला गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग से बाइक व साइकिल चालक फिसलकर मार्ग में गिर रहे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है
लगातार बारिश होने और त्योहारों के चलते मजदूर नहीं मिल रहे हैं। एक दो दिन में उक्त मार्ग में मुरमीकरण कर मार्ग सुधार दिया जाएगा।
राजेश कुडापा, सचिव, ग्राम पंचायत शुकरी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो