scriptपुरानी रंजिश में गलाकर दबाकर युवक की हत्या | Old man's death by pressing | Patrika News
सिवनी

पुरानी रंजिश में गलाकर दबाकर युवक की हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिवनीJun 04, 2018 / 12:28 pm

mahendra baghel

Old man's death

police arrest gang member

सिवनी. बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौनारकला में रविवार को एक युवक का शव खेत में दिखा। इसकी जानकारी लगते ही ग्राम में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान पौनारकला निवासी रामसिंह पारधी के रूप में की। उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बरघाट पुलिस के अनुसार मृतक शनिवार की शाम को पांच बजे घर से खेत के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। सुबह में उसका शव पौनारकला स्थित एक खेत में कीचड़ से लथपथ (सना) मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो कीचड़ की वजह से उसे कोई नहीं पहचान पाया। इस पर उसको धुलवाया गया, जिससे उसकी पहचान राम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इसबीच मृतक के परिजनों ने बंदी ग्राम निवासी एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए शिकायत की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदेही को हिरासत में ले लिया है। संदेही युवक ने गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार कर लिया है।
पुलिस की माने तो आरोपी व मृतक एक दूसरे को जानते थे। विगत कुछ दिनों पूर्व उनकी लड़ाई हुई थी। इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखता था। शनिवार की रात को उसने मृतक के साथ शराब पीया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कीचड़ में युवक को लथपथ देखकर आरोपी को भी कीचड़ से लथपथ का संदेह करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस कपड़े को पहनकर हत्या किया था। कीचड़ की वजह से उसको धुल कर घर में फैलाया था।
००००
डूबने से एक बालिका की मौत, दूसरी गंभीर
घंसौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मेहता स्थिति अपर बांध के तालाब में डूबकर एक बच्ची की मौत हो गर्ई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको उपचार के लिए चिकित्सकों ने जबलपुर रैफर कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटे यादव की १२ वर्षीय पुत्री खुशबू अपर जलाशय मेहता में स्नान करने गई थी। अचानक वह गहरे पानी में जाकर डूब गई। उसको डूबता देख उसके साथ गई नौ वर्षीय नीलू उसे बचाने पहुंच गई। इसबीच वह गहरे पानी में चली गई। आसपास के लोगों की मदद दोनों को बाहर निकाला गया। डूबने से खुशबू की मौत हो चुकी थी। जबकि नीलू की हालत गंभीर बनी हुई है।

Home / Seoni / पुरानी रंजिश में गलाकर दबाकर युवक की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो