scriptमादा सांभर का शिकार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार | pench national park seoni | Patrika News
सिवनी

मादा सांभर का शिकार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

आठ फरवरी को कुल्हाड़ी से किया गया था शिकार

सिवनीFeb 12, 2019 / 12:50 pm

akhilesh thakur

Pench National Park

खवासा मार्ग पर लोगों को दिखी बाघिन, जानिए फिर क्या हुआ

सिवनी. पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर परिक्षेत्र के गोरखपुर बीट से कर्मचारियों ने मादा सांभर के शिकारी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी फरार हो गए है। उनकी तलाश के लिए क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार के निर्देश पर टीम बनाई गई है।
क्षेत्र संचालक परिहार ने बताया कि रूखड़ बफर परिक्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-240 में आठ फरवरी को सुबह गश्ती के दौरान कर्मचारियों को छह व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। वे सभी कर्मचारियों को देखकर भागने लगे। कर्मचारियों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पांच फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह बावनथड़ी निवासी यशवंत सलामे हैं। बताया कि उसने फरार साथियों के साथ मिलकर एक मादा सांभर का शिकार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों ने मादा सांभर का शव एवं शिकार में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी जप्त कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16), 9, 39 एवं 51 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46048/01 कायम कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में परिक्षेत्राधिकारी रूखड़ बफर शिवकुमार गुर्जर के मार्गदर्शन में दिनेश कुमार वर्मा, परिक्षेत्र सहायक कुरई, बारेलाल गौतम, परिक्षेत्र सहायक मोहगांव, गणेश प्रसाद कुशराम परिक्षेत्र सहायक रूखड़, रोहित सिंह राजपूत वनरक्षक, पुष्पेन्द्र चंचल ढोले वनरक्षक, गयाप्रसाद बिसेन वनरक्षक, दयाशंकर तुमड़ाम वनरक्षक, श्रमिक रामप्रसाद भलावी, केशराम कोकोड़े एवं रूपचंद अड़माचे हैं।
नाबालिग को पकडऩे का आरोप
ग्रामीणों ने पेंच प्रबंधन के कर्मचारियों पर एक आरोपी के घर पर दबिश देकर एक नाबालिग को पकडऩे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे लोग इसका विरोध करने कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों ने उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों की माने तो नाबालिग को पकडऩे वाली टीम में डिप्टी रेंजर थे। इस संबंध में डिप्टी रेंजर ने बताया कि उन्हा ेंने किसी भी नाबालिग को इस आरोप में नहीं पकड़ा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Home / Seoni / मादा सांभर का शिकार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो