scriptराष्ट्रभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुतियां | Performances performed on patriotic songs | Patrika News
सिवनी

राष्ट्रभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुतियां

जिला कांग्रेस ने किया आयोजन

सिवनीOct 06, 2019 / 07:34 pm

sunil vanderwar

राष्ट्रभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुतियां

राष्ट्रभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुतियां

सिवनी. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) कमलनाथ के निर्देश अनुसार बापू महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सप्ताह के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा शुक्रवार की शाम दलसागर चौपाटी पर राष्ट्रभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
वन्दे मातरम् गीत का गायन कर महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रवीणसिंह, पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, आशुतोष वर्मा, हाजी समी अंसारी, नेहा सिंह की उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के उद्बोधन के बाद देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।आर्केष्ट्रा के कलाकारों एवं आमजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। ये देश है वीर जवानों का, गीत की प्रस्तुति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान के साथ ही ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, विपिन यादव, रंजीत यादव, शाहिद नजीर, शाहिद रानू, संजय सनोडिया, सुशील ठाकुर, रामायण सिंह, मिर्जा फेसल खान, तवरेज अली, संदेश बास्सा, असद खान, मोहसिन खान, राजेन्द्र ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति गीत की धुन पर नृत्य किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, कार्यक्रम प्रभारी विजय नाहटा, एड़वोकेट पंकज शर्मा, एड़ राज गोस्वामी, आनंद पंजवानी, प्रवेश भालोटिया, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, नितिन मिश्रा, शबनम खान, चीकू सक्सेना, राजिक अकील, शिव सनोडिया, पदम सनोडिया, शीरी अफरोज खान, एड़ शहिद खान, कविता कहार, राजेश मानाठाकुर, योगिता सनोडिया व अन्य की उपस्थिति रही।

Home / Seoni / राष्ट्रभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुतियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो