scriptलोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता के अहंकार के आगे झुकने बजाए जेल जाना किया पसंद | Preferred to go to jail instead of bowing before the arrogance of powe | Patrika News
सिवनी

लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता के अहंकार के आगे झुकने बजाए जेल जाना किया पसंद

मीसाबंदियों को भाजपा ने किया सम्मानित

सिवनीJun 26, 2021 / 09:24 am

akhilesh thakur

encroachment on government land

encroachment on government land

सिवनी. भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आपातकाल के दौरान बंदी बनाए गए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के सम्मान में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन एवं पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने आपातकाल को देश के इतिहास का काला अध्याय निरूपित करते हुए बताया कि किस तरह लोकतंत्र की हत्या कर लोगों पर अत्याचार किए गए। कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है, जब हमें अपने उन वरिष्ठजनों का सम्मान करने का अवसर मिला है, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता के अहंकार के आगे झुकने के बजाय जेल जाना पसंद किया, जहां उन्हें अपार यंत्रणाओं का भी सामना करना पड़ा।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि सभी लोकतंत्र सेनानियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मीसाबंदी रहे सुदर्शन बाझल, राजेश उपाध्याय ने भी आपातकाल के दौरान के अपने संस्मरण सभी लोगों के बीच रखे गए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों में मंजूला कौशल, मेजर पेरसिंह बधेल, सुरेश अग्रवाल, सुनील लुथराए, सुभाष नंदनवार आदि उपस्थित रहे। भाजपा उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से लालू राय, संतोष नगपुरे, संजीव मिश्रा, ज्ञानचंद सनोडिया, अल्केश रजक, पंकज बिसेन, अनूप मिश्रा, रविशंकर भांगरे, युवराज राहंगडाले, भरत राहंगडाले, गप्पू चंदन जैन, जय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Home / Seoni / लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता के अहंकार के आगे झुकने बजाए जेल जाना किया पसंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो