scriptग्राम पंचायत विकास योजना के लिए चलेगा जन अभियान | Public campaign will run for Gram Panchayat Development Scheme | Patrika News
सिवनी

ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए चलेगा जन अभियान

गांधी जयंती से जिले में होगी शुरुआत

सिवनीSep 15, 2019 / 09:04 pm

sunil vanderwar

सीएमओ ने थामी झाडू

Full staff of municipal corporation came for cleaning with CMO

सिवनी. जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 तक के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सबकी योजना सबका विकास की तर्ज पर गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक जिले में जन अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पंचायतों में 29 विषयों से संबंधित विभाग भागीदारी करेंगे।
जिले की सभी करीब ६४५ ग्राम पंचायतों में अभियान 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं से शुरू होगा। ग्राम सभाएं दो चरणों में होंगी। पंचायतों में सौंपे गए 29 विभागों के मैदानी कर्मी ग्राम का सर्वे कर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करेंगे। ग्राम पंचायतों द्वारा बनाई योजना को ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद भारत सरकार के विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराना होगा।
जिला स्तर पर अभियान का नोडल अधिकारी कलेक्टर को नामांकित किया गया है। राज्य स्तर पर विभागीय समन्वय के लिए आईएस ठाकुर संयुक्त आयुक्त, प्रफुल्ल जोशी राज्य कार्यक्रम समन्वयक और वीके त्रिपाठी उप संचालक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर से रेंडम आधार पर अभियान की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

Home / Seoni / ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए चलेगा जन अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो