scriptशनि शिंगनापुर से काशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सिवनी में स्वागत | shanishinganapur to kashi news | Patrika News
सिवनी

शनि शिंगनापुर से काशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सिवनी में स्वागत

हरिदर्शन कॉलोनी में हुई रूकने और भोजन की व्यवस्था

सिवनीMay 02, 2019 / 09:18 pm

akhilesh thakur

hanumar mandir news

hanumar mandir news

सिवनी. महाराष्ट्र के शनि शिंगनापुर से यूपी के काशी यात्रा पर साइकिल से निकले श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत हरिदर्शन कॉलोनी में दीनानाथ दंडवते ने किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आवास पर भोजन कराया और कुछ देर विश्राम करने के बाद उनको रवाना किया। खास है कि काशी तक साइकिल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं में बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे करीब 17 सालों से शनि शिंगनापुर से साइकिल से काशी जाते हैं, वहां से गंगा जल लेकर वापस शनि शिंगनापुर आते हैं। उनका जत्था गुरुवार को सिवनी पहुंचा, जहां नागपुर रोड स्थित हरिदर्शन कॉलोनी निवासी दंडवते ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके रूकने व भोजन की व्यवस्था की। भोजन के करीब एक घंटे तक आराम किए जाने के उपरांत श्रद्धालुओं का जत्था गंतव्य के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि करीब छह वर्षों से सिवनी में उनके रूकने व खाने की व्यवस्था दंडवते परिवार कर रहा है। श्रद्धालुओं के जत्थे के मुखिया जगन्नाथ दरदले ने बताया कि उनके साथ 11 लोग हैं, जिसमें 10 लोग सायकल पर है, जिनकी उम्र 60 से लेकर 73 वर्ष तक हैं। उनके साथ एक चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) लेकर चालक चलता है। उक्त वाहन में विश्राम करने व खाने-पीने की वस्तुएं है। कहीं रूकने पर वाहन में रखे गए सामान का प्रयोग किया जाता है। बताया कि 17 वर्षों से वे लगातार यात्रा कर रहे हैं।

Home / Seoni / शनि शिंगनापुर से काशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सिवनी में स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो