scriptविद्यार्थियों, शिक्षकों ने जाना आग बुझाने का सही तरीका | Students, teachers learned the right way to extinguish the fire | Patrika News
सिवनी

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जाना आग बुझाने का सही तरीका

अग्निशमन यंत्र चलाने का हुआ प्रदर्शन

सिवनीOct 01, 2019 / 11:38 am

sunil vanderwar

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जाना आग बुझाने का सही तरीका

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जाना आग बुझाने का सही तरीका

सिवनी. अग्नि दुर्घटना के समय में बिना घबराए कैसे आग पर काबू पाया जा सकता है, इसका सही तरीका बताने विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया गया। नगर के लूघरवाड़ा स्थित शैक्षणिक संस्थान में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आग बुझाने का सही तरीका देखा व समझा।
खेल प्रशिक्षक सोहन लाल सेन ने बताया कि आग से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच मॉक ड्रिल कर बचाव के तरीका बताए गए। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने आग बुझाने के तरीके को समझा एवं सभी ने अभ्यास भी किया। गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसे बुझाने और अन्य कारणों से आग लगने पर उस पर नियंत्रण के उपाय की जानकारी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी गई। छात्र-छात्राओं और विद्यालय कर्मियों को आग जैसी आपदा को नियंत्रित करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।
गैस सिलेंडर, बिजली और अन्य कारणों से लगने वाले आग पर नियंत्रण के उपाय बताए गए। अग्निकांड में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय प्रचार्य राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं व कर्मियों को आग लगने व उसके सुरक्षित उपाय के बारे में जानकारी देने से बहुत फायदा होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगे अग्निशमन यंत्र की भी जांच की गई।

Home / Seoni / विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जाना आग बुझाने का सही तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो