scriptआदिवासी अंचल की बेटियां खेल में दिखा रहीं कमाल | The daughters of tribal region are showing awesome performance in spor | Patrika News
सिवनी

आदिवासी अंचल की बेटियां खेल में दिखा रहीं कमाल

राज्य स्तरीय खेलों में छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

सिवनीSep 15, 2019 / 08:58 pm

sunil vanderwar

,

जमकर खेलोगे तो बरसेगा कैश, बनोगे करोड़पति,जमकर खेलोगे तो बरसेगा कैश, बनोगे करोड़पति,जमकर खेलोगे तो बरसेगा कैश, बनोगे करोड़पति,जमकर खेलोगे तो बरसेगा कैश, बनोगे करोड़पति

सिवनी. सिवनी जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचल की बेटियां और बेट खेल में कमाल दिखा रहे हैं। मध्य प्रदेश के 65वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया है।
यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अलग-अलग खेलों के अनुसार भिंड एवं विदिशा जिले में रखी गई थी। विदिशा में खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 2 सितंबर तक किया गया, जहां एकलव्य विद्यालय घंसौर की होनहार छात्रा श्रुति पिता पेशराम कक्षा 10 वीं, इमलेश्वरी पन्द्रे कक्षा 10वीं ने व्हॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद 3 से 7 सितंबर तक भिंड जिले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शिवम पिता हरिशचंद्र कक्षा 8वीं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्राचार्य एमएस डेहरिया, अधीक्षक बीएल भलावी, लक्ष्मी तेकाम, खेल प्रशिक्षक डेविड गौतम, वरिष्ठ व्याख्याता बीएल राहंगडाले और समस्त विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। प्राचार्य ने बताया कि संभाग और राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में घंसौर एकलव्य विद्यालय के छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया जाता है। आदिवासी विकासखंड घंसौर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जिले का एकमात्र अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं, जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Home / Seoni / आदिवासी अंचल की बेटियां खेल में दिखा रहीं कमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो