scriptकोविड-19 से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के विधायक ने किया कर्मकांड | The MLA performed rituals for the peace of the souls of those who lost | Patrika News
सिवनी

कोविड-19 से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के विधायक ने किया कर्मकांड

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तेरहवीं व वर्शी का हुआ कार्यक्रम

सिवनीJun 19, 2021 / 09:16 am

akhilesh thakur

कोविड-19 से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के विधायक ने किया कर्मकांड

कोविड-19 से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के विधायक ने किया कर्मकांड

सिवनी. कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के बाद खारी विसर्जन सहित उनकी आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले अन्य धार्मिक कार्य नहीं हो पाए थे। सिवनी विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मानवीय दृष्टिकोण से एक बेहतर पहले करते हुए उनके खारी का विसर्जन किया और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तेरहवीं व वर्षी आदि कर्मकांड विधि-विधान से किया है।
कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुनमुन ने भारतीय संस्कृति अनुसार संपूर्ण कर्मकांड विधी विधान से कराए। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान मोक्षधामों व अस्थाई दाह स्थलों मे दिवंगतों के किए गए दाह संस्कार के उपरांत मोक्षधाम व अस्थायी दाह स्थलों पर बिखरी हुई दिवंगतों की अस्थियों को कतिपय कारणों से उनके पारिवारिक परिजन विर्सजित नहीं कर पाए हैं। उक्त मोक्षधामों मे बिखरी हुई अस्थियों को कई प्रकार से नुकसान पहुंच रहा था। विधायक शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे विधायक मुनमुन ने साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ सिवनी के बबरिया स्थित मोक्षधाम पहुंचे। सुबह 9.30 बजे नगर पालिका के छिडिय़ा पलारी स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र में बने अस्थायी मोक्षधाम पहुंचकर अस्थियों को एकत्रित कर मां वैनगंगा में प्रवाहित करने हेतु लखनवाड़ा घाट पहुंचे, जहां विधायक मुनमुन ने पंडित उपेन्द्र तिवारी व भूपेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों को मां वैनगंगा मे प्रवाहित किया। इसके उपरांत विधायक ने दिवंगत आत्माओं के मोक्ष हेतु पिण्डदान, गीता पाठ कराया। तेरहवीं व वर्शी आदि के कर्मकांड पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराए। इसके बाद 11 कन्याओं एवं 13 वेदपाठी ब्राह्मणों को भोज कराया। साथ ही दान दक्षिणा देकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर श्याममिलन पांडे, सरपंच रामकिशोर यादव, राजेश त्रिवेदी, संजय पप्पू सोनी, प्रियक मोंटी तिवारी, रवि सनोडिया, अखिलेश पांडे, अखिलेश खेड़ीकर, देवेन्द्र बघेल, अजय पांडे, युवराज राहंगडाले, सतीश दुबे, मनीष मोनू मिश्रा, अंकित दुबे, नरेशगिरी गोस्वामी, संजय मंडल, संतकुमार गहलोत, निशांत भारद्वाज, सतीश डहेरिया, सुशील तिवारी, बसंत बघेल, दुर्गाप्रसाद रामसाधक, अभय श्रीवास्तव, अजीत कुमार, जापानी जैन, शिव नारायण ठाकुर, विजय सनोडिया, राजेश शिवहरे, संदीप नायर, मनीष बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे, मीडिया प्रभारी जिब्राईल मंसूरी आदि उपस्थिति रहे।

Home / Seoni / कोविड-19 से जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के विधायक ने किया कर्मकांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो