scriptसूकर का शिकार कर पका रहे थे मांस, वन अमले ने पांच को लिया हिरासत में | Patrika News
सिवनी

सूकर का शिकार कर पका रहे थे मांस, वन अमले ने पांच को लिया हिरासत में

– बंदूक व कुल्हाड़ी किया, वन विभाग लखनादौन की टीम को मिली सफलता

सिवनीJun 11, 2024 / 05:34 pm

akhilesh thakur

वन अमले ने पांच को लिया हिरासत में

वन अमले ने पांच को लिया हिरासत में

सिवनी. वन विभाग लखनादौन की टीम ने बीती रात सूकर का शिकार कर मांस पका रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से टीम ने बंदुक, कुल्हाड़ी व अन्य सामग्री जब्त किया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे वन अमले ने आदेगांव के ढाना ग्राम मे दबिश दिया। वहां पर एक घर में जंगली सूकर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर में दो भरमार बंदूक व कुल्हाड़ी मिली। शिकार के लिए लगाए जाने वाले फंदे भी मिले। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री मिली। सभी को टीम ने जब्त कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में लखनादौन वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तम मिश्रा, आदेगांव के उप परिक्षेत्र अधिकारी पदम, नाकेदार गुर्देकर सहित अन्य रहे। एसडीओ गोपाल सिंह ने सोमवार को दोपहर 12 बजे इसकी पुष्टि की। बताया कि देर रात सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम ढाना में दबिश देकर उक्त कार्रवाई की है। बताया कि आरोपियों में ग्राम ढाना निवासी रामलाल परधान, अनारी परधान, शेवसिंग गौड व राजकुमार यादव, ग्राम औडोरा निवासी विजय गौड हैं।

Hindi News/ Seoni / सूकर का शिकार कर पका रहे थे मांस, वन अमले ने पांच को लिया हिरासत में

ट्रेंडिंग वीडियो