scriptपूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम होगा ये ऑडिटोरियम, जल्द शुरु होगा काम | This auditorium will be in the name of former Union Minister, work wil | Patrika News
सिवनी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम होगा ये ऑडिटोरियम, जल्द शुरु होगा काम

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा शीघ्र दी जाएगी राशि

सिवनीOct 31, 2019 / 11:39 am

sunil vanderwar

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम होगा ये ऑडिटोरियम, जल्द शुरु होगा काम

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम होगा ये ऑडिटोरियम, जल्द शुरु होगा काम

सिवनी. जिला मुख्यालय में जिले की वरिष्ठ इंका नेत्री विमला वर्मा की स्मृति में बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम के लिए राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने छपारा ब्लॉक के ग्राम बर्रा में कही। यहां वे परिवार के साथ पहुँचे थे।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति ने 1 जुलाई को जिला अस्पताल में स्वर्र्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल का निर्माण जिले की वरिष्ठ इंका नेत्री स्व. विमला वर्मा ने करवाया था। इसके निर्माण के बाद उनकी इच्छा थी की यहां लोह नेत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाई जाए। इसी मंशा के अनुरूप उन्होंने अपने निजी व्यय पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा बनवाकर बुलवा ली थी।
समय, काल और परिस्थितियों के चलते जिला अस्पताल जिसका नाम भी उन्होंने लोह नेत्री के नाम इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय रखा था उसमें प्रतिमा की स्थापना नही हो पायी। उनके निधन के बाद उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए कांग्रेस जनों ने प्रयास किया। स्वर्गीय विमला वर्मा के जन्मदिन 1 जुलाई को जब इंदिरा गांधी की प्रतिमा जिला अस्पताल में लगाई गई तो प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने नगर में विमला वर्मा की स्मृति में आडिटोरियम के निर्माण की घोषणा की थी।
अपने निजी प्रवास के दौरान पेंच पार्क कान्हा से लौटते समय प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह केवलारी के पूर्व विधायक रजनीश सिंह के निवास बर्रा पहुंचे थे। इनके आगमन पर रजनीश सिंह के परिजनों और इंकाजनों ने अगवानी की। जयवर्धन सिंह ग्राम बर्रा पहुँचे तो ग्राम देवी के मंदिर में सपत्नीक पहुँचकर पूजा.अर्चना की और फिर उनके निवास पहुँचे। यहाँ उनके निवास स्थान के द्वार पर उनका सनातनी परंपरा के अनुसार प्रज्जवलित कलश और आरती उतारकर स्व. हरवंश सिंह की पत्नी पवन बाई ने स्वागत किया और उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
यहाँ उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनका पुष्प हार पहनाया। यहाँ उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशुतोष वर्मा ने उन्हें स्मरण दिलाया कि नगर में विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा के अनुसार आडिटोरियम का निर्माण होना है और यह आपके विभाग से संबंधित कार्य है जिसे आप पूरा कराएं। जयवर्धन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार इस कार्य के लिये शीघ्र ही राशि स्वीकृत करेगी और इसका काम प्रारंभ हो जाएगा। अपने संबोधन में आपने कहा कि हम राजनैतिक पृष्ठभूमि की दूसरी पीढी के लोग हंै और हम भी वैसे ही संबध एक दूसरे से निभा रहे हैं जैसा कभी प्रदेश में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और हरवंश सिंह के रहे हंै। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि हम लोगों के संबंध ऐसे ही बने रहें। यह बात उन्होंने उनके ठाकुर परिवार द्वारा किये गए पारंपरिक स्वागत के परिपेक्ष में कही थी।
नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने उपस्थित जनों को आश्वस्त किया कि जिले के नगरीय क्षेत्र के जो भी विकास कार्य उनके समक्ष लाये जाएंगे वे उन्हे प्राथमिकता से पूरा कराने के लिये वचनबध्द हैं। जिले के इंकाजन ग्राम बर्रा भारी संख्या में पहुँचे थे और प्रदेश के मंत्री को अपने बीच पाकर आत्मविभोर हुए।

Home / Seoni / पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम होगा ये ऑडिटोरियम, जल्द शुरु होगा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो