scriptआंगनबाड़ी में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियां | Various activities being conducted in Anganwadi | Patrika News
सिवनी

आंगनबाड़ी में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियां

राष्ट्रीय पोषण माह

सिवनीSep 09, 2019 / 12:06 pm

santosh dubey

आंगनबाड़ी में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियां

आंगनबाड़ी में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियां

सिवनी. शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी धुर्वे के निर्देशन में पोषण माह अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिसमें सात सितंबर को परियोजना सिवनी के अंतर्गत एसआरएलएम समूह के साथ पोषण आहार पर चर्चा की गई इसमें कार्यकर्ता द्वारा उपस्थितजनों को प्रसव पूर्व देखभाल एवं सर्वोत्तम स्तनपान व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।
पोषण माह कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस गोदभराई मंगलदिवस कार्यक्रम किया गया। तृतीय दिवस अंतर्गत गतिविधि पोषण प्रसाद वितरण गणेश मंडप पर किया गया। इसी तरह आंगनबाडी केन्द्र में चतुर्थ दिवस एवं पांचवे दिवस में गर्भवती एवं धात्री माताओं के परिवार सदस्यों के साथ पोषण चौपाल की गई जिसमें कार्यकर्ता द्वारा प्रसव पूर्व देखभाल एवं सर्वोत्तम स्तनपान व्यवहार के बारे में संदेश दिए गए।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता रानी बघेल, राजकुमारी डहेरिया, मंजू धार्मिक, राजश्री पराते एवं सहायिका प्रीति कश्यप, विनीता कहार, गीता पवार, सुनंदा मासुरकर का सहयोग रहा।

 

Home / Seoni / आंगनबाड़ी में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो