scriptसब्जियों के दाम गिरे, गृहणियों को मिली राहत, टमाटर के भाव अब भी तरेर रही आंखें | Vegetable prices fall, housewives get relief, tomato prices are still | Patrika News
सिवनी

सब्जियों के दाम गिरे, गृहणियों को मिली राहत, टमाटर के भाव अब भी तरेर रही आंखें

फल के दाम में भी आई गिरावट

सिवनीNov 25, 2021 / 09:55 am

akhilesh thakur

सब्जियों के दाम गिरे, गृहणियों को मिली राहत, टमाटर के भाव अब भी तरेर रही आंखें

सब्जियों के दाम गिरे, गृहणियों को मिली राहत, टमाटर के भाव अब भी तरेर रही आंखें

सिवनी. करीब डेढ़ माह से महंगी सब्जियों से परेशान गृहणियों को अब राहत मिली है। थोक सब्जी मंडी व चिल्लर बाजार में 50 से 60 रुपए किग्रा तक बिक रही सब्जियां बुधवार को 10 रुपए किग्रा तक बिकी। लौकी, भट्टे, गोभी, बरबटी, पालक, मेथी व चौराई भाजी 10 रुपए किग्रा तक बिके। पुराने आलू भी 10 से 15 रुपए किग्रा तक बिका। पुराना आलू 20 से 25 रुपए किग्रा तक बिक रहा था। नए आलू 25 से 30 रुपए किग्रा तक बिका।
सब्जियों के दाम में गिरावट तो आई, लेकिन टमाटर अब भी आंख तरेर रहा है। टमाटर का भाव ५० रुपए किग्रा रहा। सोमवार को भैरोगंज के बाजार में टमाटर 40 रुपए किग्रा बिका था। इसके एक दिन पूर्व टमाटर की कीमत ६० रुपए किग्रा चिल्लर बाजार में थी। अभी हाल के दिनों में टमाटर के भाव गिरते नहीं दिख रहे हैं।
फलो के भाव में भी आई गिरावट
थोक सब्जी मंडी में फलों के दाम में भी गिरावट आई है। फल के थोक कारोबारी हैदर ने बताया कि सेब 60 से 120 रुपए किग्रा तक बिक रहा है। संतरा से मंडी गुलजार हो गया है। अच्छे संतरे 40 से 50 रुपए किग्रा तक बिक रहे हैं। बताया कि थोक रेट और कम हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो