scriptसड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल | one death in accident | Patrika News

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

locationशाहडोलPublished: Sep 26, 2016 12:04:00 pm

Submitted by:

pradeep beedawat

आहोर (जालोर). जालोर थाना क्षेत्र के छीपरवाड़ा  मेड़ा उपरला के बीच सड़क मार्ग पर रविवार देर रात को एक बोलेरो केम्पर अनियन्त्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। छीपरवाडा और मेडा उपरला के बीच दुग्ध परिवहन कर रही एक बोलेरो केम्पर तेज गति के कारण अनियन्त्रित […]


आहोर (जालोर). जालोर थाना क्षेत्र के छीपरवाड़ा मेड़ा उपरला के बीच सड़क मार्ग पर रविवार देर रात को एक बोलेरो केम्पर अनियन्त्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।
छीपरवाडा और मेडा उपरला के बीच दुग्ध परिवहन कर रही एक बोलेरो केम्पर तेज गति के कारण अनियन्त्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार पाली जिले गोगरा गांव निवासी विजयकुमार देवासी तथा तखतगढ निवासी रविकुमार खटीक को घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आहोर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को उपचार हेतु रैफर किया गया, लेकिन गम्भीर घायल विजयकुमार देवासी ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो