scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज | After the appointment of BJP state president, the claim for district p | Patrika News
शाहडोल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज

फरवरी महीने में होगी नए जिला अध्यक्ष की ताजपोशी

शाहडोलFeb 17, 2020 / 09:58 pm

lavkush tiwari

After the appointment of BJP state president, the claim for district president intensifiedभाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज

After the appointment of BJP state president, the claim for district president intensifiedभाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज

शहडोल. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ ही जिले की राजनीति में भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर गहमा गहमी तेज हो गई है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में जिला अध्यक्ष के नाम का फैसला किया जाना था, इसके लिए जिले में भाजपा मण्डल अध्यक्षों का चयन भी करने के बाद मण्डल अध्यक्षों से रायसुमारी कराई गई, लेकिन अध्यक्ष के नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी। भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर जिले के भाजपा नेता अब अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश तेज कर दी है। बताया गया है कि इस महीने के अंत तक भाजपा जिला अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी।
इन नामों पर लग सकती है मुहर-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद अब जातिगत समीकरण के तहत इन नामों पर मुहर लग सकती है। पहला नाम प्रकाश जगवानी पूर्व नपा अध्यक्ष और जिला भाजपा उपाध्यक्ष का सामने आ रहा है। जगवानी नपा अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के हर आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके आड़े मण्डल अध्यक्षों का समर्थन आड़े आ रहा है।
वहीं दूसरा नाम गिरधर प्रताप सिंह का सामने आ रहा है जो वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष हैं और भाजपा कार्यालय में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन में लगातार सक्रिय हैं। इसके पीछे उम्र का बंधन आड़े आ रहा है।
तीसरा नाम अनिल द्विवेदी जो पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रहे हैं और एबीव्हीपी के साथ आरएसएस से जुडे होने से उनको इसका फायदा मिल सकता है, इनके आड़े प्रकाश जगवानी और डोली शर्मा की दावेदारी सामने आ रही है।
चौथे दावेदार प्रवीण शर्मा डोली जो नपा उपाध्यक्ष रहे हैं, और पूर्व विधायक स्व. लल्लू सिंह का वरदहस्त रहा, लेकिन इनके लिए मण्डल अध्यक्षों का समर्थन और अनिल द्विवेदी की दावेदारी आड़े आ रही है।
इसी पकार पांचवे दावेदारों में कमलप्रताप सिंह का नाम लिया जा रहा है लेकिन इनका वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छावड़ा से अनबन होने से इनके नाम पर सहमति बनना आसान नहीं होगा।
बताया गया है कि इस बार संभागीय मुख्यालय से ही किसी भी नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। अभी भाजपा जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दोनों ही धनपुरी से हैं, वहीं संभागीय मुख्यालय से भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की नेताओं द्वारा मांग की जा रही है।

Home / Shahdol / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो