scriptबड़ी खबर- कोयले की अवैध खदान धसकी | Big news- illegal coal mines subside | Patrika News
शाहडोल

बड़ी खबर- कोयले की अवैध खदान धसकी

पढि़ए पूरी खबर…

शाहडोलMar 12, 2018 / 05:10 pm

shivmangal singh

Big news- illegal coal mines subside

बड़ी खबर- कोयले की अवैध खदान धसकी
शहडोल- अवैध कोयले की खदान धसक गई है। खदान धसकने से 1 की मौैत, तो 2 लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए हैं। ये अवैध खदान धनपुरी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर है। ये अवैध कोयले की खदान सालों से संचालित थी। ये पूरी घटना नरगड़ा नाला के समीप धनपुरी थाना क्षेत्र की घटना है।
—————————-

मोहन राम तालाब में जहर से मछलियां मरीं
शहडोल- शहर के मोहनराम तालाब में आसामाजिक तत्वों ने जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिससे कई मछलियों की मौत हो गई। बताया गया कि पिछले दो दिन से तालाब में मौजूद मछलियों की एकाएक मौत होने लगी। काफी संख्या में लोगों ने मछलियों को तालाब में उतराते हुए देखा, जिसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को दी।
मंदिर के पुजारी ने नगरपालिका सहित पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सैकड़ो मछलियां मर गईं। दो दिन बीतने के बाद भी नगरपालिका का अमला मौके पर नहीं पहुंचा और मरी मछलियों को नहीं हटाया था। जिससे आसपास का क्षेत्र में दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे थे।
—————————–
संदेही पर टिकी संदेह की सुई
धनपुरी – 3 मार्च को जगल दफाई अमलाई निवासी पांच वर्षीय मासूम की मौत की गुत्थी सात दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। जबकि अज्ञात आरोपी द्वारा मासूम का अपहरण और दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी । जिस पर अमलाई पुलिस पास्को एक्ट प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान कर रही है। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आये तथ्यो के आधार पर 6 संदेहियों के डीएनए के सेंपल परीक्षण हेतु एफ.एसएल सागर भेजे जा चुके है। लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। प्रकरण में सूक्ष्मता से अनुसंधान कर साक्ष्य़ संकलन किया जा रहा है । इस मामले में संदेही चमन कोल पिता बुद्वु कोल उम्र 28 बर्ष निवासी नया दौड़ा अमलाई से भी विवेचना में आये तथ्यो के आधार पर पूछताछ की गई थी । लेकिन संदेही चमन कोल की सेन्ट्रल स्कूल के पीछे रेल्वे लाईन में कटने से मृृत्यु हो गई है। जिस पर थाना अमलाई ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृृतक चमन कोल द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणो के संबंध में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो