scriptजयसिंह नगर से प्रमिला का टिकट कटा, जयसिंह मरावी होंगे उम्मीदवार | bjp drop sitting mla pramila singh in shahddol, repeat in umaria | Patrika News
शाहडोल

जयसिंह नगर से प्रमिला का टिकट कटा, जयसिंह मरावी होंगे उम्मीदवार

ब्योहारी से भाजपा ने शरद कोल को बनाया उम्मीदवार, पुष्पराज गढ़ से नरेंद्र मरावी को मिला टिकट

शाहडोलNov 02, 2018 / 01:06 pm

shivmangal singh

shahdol

bjp

शहडोल. भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी अंचल से कई नए चेहरों को उतारा है। इसके अलावा टिकटों में बदलाव भी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने जयसिंह नगर सीट से प्रमिला सिंह का टिकट काट दिया है। अब जयसिंह नगर से जयसिंह मरावी चुनाव लड़ेंगे। जैतपुर से भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। यहां से अब मनीषा सिंह भाजपा की उम्मीदवार होंगी।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से कुछ दिन पहले ही आए शरद कोल को ब्योहारी से उम्मीदवार बनाया है। ब्योहारी में भाजपा के लिए गुटबाजी बड़ी सिरदर्दी है, इसलिए हो सकता है कि भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ सीट से अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र मरावी को टिकट दिया है। यहां से मजबूत दावेदार माने जा रहे सुदामा सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। इसके आलवा भारतीय जनता पार्टी ने कोतमा से दिलीप जायसवाल को फिर टिकट दिया है। दिलीप जायसवाल कोतमा से २००८ में भी प्रत्याशी थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। उमरिया जिले की दोनों सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। यहां से मानपुर से वर्तमान विधायक मीना सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा बांधवगढ़ से वर्तमान विधायक शिवनारायाण सिंह को पार्टी ने फिर टिकट दिया है। यहां पर कयास लगाए जा रहे थे कि ज्ञान सिंह एक बार फिर मैदान में आ सकते हैं लेकिन भाजपा ने युवा चेहरे पर ही दांव लगाया है।
ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा से उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने डिंडोरी जिले की शहपुरा सीट से ओमप्रकाश धुर्वे को टिकट दिया है। ओमप्रकाश धुर्वे वर्तमान में कैबिनेट मंत्री भी हैं। इसके अलावा पार्टी ने डिंडोरी से फिर पुराने चेहरे जयसिंह मरावी को टिकट दिया है। मरावी पिछली बार जयसिंह मरावी कांग्रेस के उम्मीदवार ओंकार सिंह मरकाम से छह हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए थे।
अभी इन सीटों पर इंतजार
भाजपा ने अभी अनूपर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके अलावा मंडला जिले की बिछिया और निवास सीट से भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। इन सीटों पर अभी पार्टी में अभी भी मंथन चल रहा है।
किसको कहां से मिला टिकट
जयसिंहनगर से जयसिंह मरावी, जैतपुर से मनीषा सिंह, ब्योहारी से शरद कोल, कोतमा से दिलीप जायसवाल, पुष्पराजगढ़ से नरेंद्र मरावी, बांधवगढ़ से शिवनारायण सिंह, मानपुर से मीना सिंह, शहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडोरी से जयसिंह मरावी, मंडला से देवसिंह सैय्याम को मिला टिकट।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो