scriptmp election 2018 : जयसिंहनगर में प्रत्याशी बदलकर भाजपा के सिर हर बार सजता रहा जीत का ताज, ये है जीत-हार का आंकड़ा | bjp win three election | Patrika News
शाहडोल

mp election 2018 : जयसिंहनगर में प्रत्याशी बदलकर भाजपा के सिर हर बार सजता रहा जीत का ताज, ये है जीत-हार का आंकड़ा

पिछली तीन पंच वर्षीय से कांग्रेस ने जीत का नहीं चखा है स्वाद

शाहडोलNov 24, 2018 / 09:12 pm

shubham singh

rajasthan vidhansabha election news

rajasthan vidhansabha election news

शहडोल। जयसिंहनगर विधानसभा
सीट में पिछली तीन पंच वर्षीय से
कांग्रेस ने जीत का स्वाद नहीं चखा
है। जबकि दोनो ही दलों ने हर बार
अपने प्रत्याशी बदले हैं लेकिन
जनता ने पार्टी नहीं बदली और
भाजपा प्रत्याशी को ही जीत का
सेहरा पहनाया है।
जयसिंह मरावी को चुनावी मैदान में उतारा है

अब 2018 के इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने
अपना प्रत्याशी तो बदला है लेकिन
नया चेहरा न लेकर जैतपुर
विधानसभा से विधायक रहे जयसिंह
मरावी को जयसिंहनगर से चुनावी
मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस से
एक बार फिर ध्यान सिंह चुनावी
मैदान में है। इस बार जनता ध्यान का
ध्यान देती है कि जय का विजय
तिलक करती है। परिसीमन के
पहले कांग्रेस ने 2003 के चुनाव में
रामपाल सिंह को चुनावी मैदान में
उतारा था।

जिसमें रामपाल सिंह भाजपा
प्रत्याशी जयराम सिंह मार्को से 8
हजार 686 मतो से हराया था। इसके
बाद परिसीमन हुआ और 2008 में
कांग्रेस ने कमला प्रसाद सिंह को
बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा
लेकिन उन्हे भी भाजपा प्रत्याशी
सुन्दर सिंह से 12 हजार 284 मतो
से हार का सामना करना पड़ा। इसी
प्रकार वर्ष 2013 में जयसिंहनगर
विधानसभा से ध्यान सिंह मार्को
कांग्रेस प्रत्याशी रहे और भाजपा
प्रत्याशी प्रमिला सिंह 13963 से
शिकस्त देकर कुर्सी हासिल की थी।
तीन विधानसभा चुनावो में जहां
कांग्रेस को लगातार हार का सामना
करना पड़ा है वहीं जीत का अंतर भी
लगातार बढ़ता गया है। जबकि
1998 का चुनाव भी कांग्रेस हारते हारते
बहुत ही मामूली अंतर से जीत
सकी थी। कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रसाद
ने जयराम सिंह मार्को को लगभग
500 मतो से हराया था।

कुछ ऐसा रहा 2003 से अब तक का सफर
वर्ष 2003
जयराम सिंह मार्को
पार्टी – भाजपा
मत – 25638
वर्ष 2003
रामपाल सिंह
पार्टी – कांग्रेस
मत – 16952
वर्ष 2008
सुन्दर सिंह
पार्टी – भाजपा
मत – 48456
वर्ष 2008
कमला प्रसाद सिंह
पार्टी – कांग्रेस
मत – 36172
वर्ष 2013
प्रमिला सिंह
पार्टी – भाजपा
मत – 74156
वर्ष 2013
ध्यान सिंह मार्को
पार्टी – कांग्रेस
मत – 60193

Home / Shahdol / mp election 2018 : जयसिंहनगर में प्रत्याशी बदलकर भाजपा के सिर हर बार सजता रहा जीत का ताज, ये है जीत-हार का आंकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो