scriptदिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग | Competitions held at Gandhi Stadium on World Disabled Day | Patrika News
शाहडोल

दिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग

विश्व विकलांग दिवस पर गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

शाहडोलDec 03, 2021 / 08:53 pm

shubham singh

दिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग

दिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग

दिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग

विश्व विकलांग दिवस पर गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
शहडोल. विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के गांधी स्टेडियम में नि:शुक्तों के लिए सामथ्र्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, गोला फेक, रंगोली एवं सामथ्र्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित नि:शक्त बच्चों ने दौड़ के साथ अन्य खेल-कुद गतिविधयों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में नि:शक्त बच्चों ने भाग लेकर कागज पर अपने मन के भावों को उकेरा वहीं जमीन पर आकर्षक रंगोली सजाकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में नि:शक्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जिला शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर इन नि:शक्त बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिताओं को पूर्ण कराया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले नि:शक्त बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले नि:शक्त बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नि:शक्त बच्चों ने दौड़ के साथ अन्य खेल-कुद गतिविधयों में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में नि:शक्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Home / Shahdol / दिव्यांगो ने ट्रैक पर लगाई दौड़, कागज पर उकेरे कला के रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो