scriptनहीं आई शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन, शहडोल में रोकी गई मेमू और चिरमिरी-चंदिया | Did not come shuttle and Ambikapur-Shahdol train | Patrika News
शाहडोल

नहीं आई शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन, शहडोल में रोकी गई मेमू और चिरमिरी-चंदिया

देरी से आई छह ट्रेन, यात्री हुए परेशान

शाहडोलJul 11, 2019 / 06:04 pm

amaresh singh

Did not come shuttle and Ambikapur-Shahdol train

नहीं आई शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन, शहडोल में रोकी गई मेमू और चिरमिरी-चंदिया

शहडोल। संभागीय मुख्यालय में बुधवार को चिरमिरी-कटनी मुड़वारा शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन नहीं आई, बिलासपुर-कटनी मेमू और चिरमिरी-चंदिया ट्रेन को शहडोल में रोका गया और पांच ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।


पौने दो घंटे देरी से आई
देरी से आने वाली ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 22.21 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे देरी से रात 00.07 बजे पहुंची। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे देरी से रात 00.58 बजे आई। रीवा-चिरमिरी ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 1.05 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे देरी से रात 2.27 बजे पहुंची। सुबह 9.15 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस तीन घंटे बाद दोपहर 12.22 बजे आई। सुबह 6.15 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस सवा घंटे बिलम्ब से सुबह 7.53 बजे आई। हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से सुबह 7.37 बजे पहुंची।


यात्री हो रहे परेशान
ट्रेनों के घंटों लेट होने के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रबंधन को ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करना चाहिए ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके। यात्रियों ने कहा कि शटल और अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन के नहीं आने से कई यात्री परेशान होकर वापस लौट गए।

Home / Shahdol / नहीं आई शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन, शहडोल में रोकी गई मेमू और चिरमिरी-चंदिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो