देरी से आई चार टे्रनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. बुधवार को चार ट्रेनें काफी देरी से आई। देरी से आने वाली टे्रनों मेें छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर पांच घंटे देरी से सुबह 4.30 बजे आई। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3.10 बजे के स्थान पर एक घंटे विलम्ब से सुबह 4.15 बजे आई। सवा नौ बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से दोपहर 2.15 बजे आई। अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10.15 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे आई।