scriptकरोड़ो की खरीदी के बाद भी परेशान है किसान जानिए वजह | Farmers are worried even after purchasing crores | Patrika News
शाहडोल

करोड़ो की खरीदी के बाद भी परेशान है किसान जानिए वजह

लक्ष्य के करीब पहुंची खरीदी, किसानों को भुगतान का इंतजार

शाहडोलJan 19, 2020 / 10:19 pm

Ramashankar mishra

करोड़ो की खरीदी के बाद भी परेशान है किसान जानिए वजह

करोड़ो की खरीदी के बाद भी परेशान है किसान जानिए वजह

शहडोल. जिले का अन्नदाता अपनी फसल बेंचने के बाद इस उम्मीद में रहता है कि उसे उसका जल्द ही भुगतान मिल जाएगा जिससे वह अपने काम कर लेगा। दु:खद पहलु यह है कि भुगतान में हो रही लेट-लतीफी के चलते उनकी उम्मीदों को पर नहीं लग पा रहा है। जितने की धान खरीदी हुई उसका 60 फीसदी भुगतान अधर में लटका हुआ है। किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के 40 खरीदी केन्द्रो में किसानों की धान खरीदी की जा रही है। जिस रफ्तार से किसानों की धान खरीदी की जा रही विपरीत खरीदी केन्द्रो से धान का उठाव भी नहीं हो रहा है। जिले में धान बेचने के लिए लगभग 6343 किसानों ने पंजीयन कराया था। जिनसे 70 हजार मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। खरीदी के लिए 20
जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। अब तक 6 हजार 989 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।
अब तक 43 करोड़ 64 लाख भुगतान
बताया जा रहा है कि जिले के खरीदी केन्द्रो से अब तक 1 अरब 21 करोड़ 58 लाख 48 हजार 651 रुपए की लगभग 66 हजार 989 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। जिसके विपरीत अभी तक किसानों को 43 करोड़ 64 लाख 57 हजार 474 रुपए का ही भुगतान हो पाया है। जिसके बाद 77 करोड़ 93 लाख 91 हजार 177 रुपए का भुगतान अधर में लटका हुआ है।
इनका कहना है
तय समय सीमा में लक्ष्य से ज्यादा की खरीदी हो जाएगी। किसानों का भुगतान भोपाल स्तर से होता है। जिसकी प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लगता है, भुगतान हो रहा है।
एनएस पवार, प्रबंधक नान

Home / Shahdol / करोड़ो की खरीदी के बाद भी परेशान है किसान जानिए वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो