scriptदसवीं के बोर्ड एग्जाम से सोशल साइंस के पांच चैप्टर होंगे बाहर | Five hundred teachers of social science will be out of board exam | Patrika News
शाहडोल

दसवीं के बोर्ड एग्जाम से सोशल साइंस के पांच चैप्टर होंगे बाहर

बोर्ड के सेलेबस से हटेंगेें पर आंतरिक मूल्यांकन के हिस्सा होगें

शाहडोलApr 24, 2019 / 08:59 pm

brijesh sirmour

Five hundred teachers of social science will be out of board exam

Five hundred teachers of social science will be out of board exam

शहडोल. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान के परीक्षा सेलेबस में बदलाव किया है, नए सेलेबस के अनुसार, बोर्ड ने तीन राजनीतिक अध्ययन और दो पर्यावरण के पाठ हटा दिए हैं। ऐसा नहीं है कि इन अध्यायों की पढ़ाई नहीं करवाई जाएगी, दरअसल इन्हें बोर्ड परीक्षा के सेलेबस से अलग किया गया और अब बोर्ड परीक्षा में इन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार यह पाठ आंतरिक मूल्यांकन का हिस्सा होंगे। इन पाठों में राजनीतिक अध्ययन के शासन व्यवस्था के साथ ही राजनीतिक सुधार के समक्ष समस्याओं के संबंध में लोकतंत्र की चुनौती, सामाजिक विभेद की राजनीति पर लोकतंत्र और विविधता, नेपाल और बोलीविया समेत अन्य स्थानों में संघर्ष विषय पर राजनीतिक संघर्ष और आंदोलन शामिल है। वहीं पर्यावरण के दो अन्य अध्यायों में जैव विविधता, घटते वन, एशियाई चीता और अन्य लुप्तप्राय प्राणियों के बारे में श्वान और वन्य जीव और जल संरक्षण विषय पर जल संसाधन शामिल हैं।
इनका कहना है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 की दसवीं की फाइनल परीक्षा में लोकतंत्र एवं विविधता चैप्टर से जुड़े प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। पीरियॉडिक टेस्ट में इन चैप्टरों से प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन बोर्ड फाइनल परीक्षा में इनमें से सवाल नहीं आएंगे।
भावना तिवारी, प्राचार्य, महर्षि विद्या मंदिर, शहडोल

Home / Shahdol / दसवीं के बोर्ड एग्जाम से सोशल साइंस के पांच चैप्टर होंगे बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो