scriptभाजपा नेता के साथ मिलकर युवती का अपहरण और बलात्कार, हालत बिगड़ी तो घर के बाहर फेंक गए | Girl kidnapped and raped with BJP leader, FIR on 4 accused | Patrika News
शाहडोल

भाजपा नेता के साथ मिलकर युवती का अपहरण और बलात्कार, हालत बिगड़ी तो घर के बाहर फेंक गए

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा मंडल अध्यक्ष और शिक्षक भी शामिल, जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला, जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़ता

शाहडोलFeb 21, 2021 / 11:58 pm

shubham singh

RAPE : गर्भवती हुई दसवीं की छात्रा से चार युवकों ने किया था बलात्कार !

RAPE : गर्भवती हुई दसवीं की छात्रा से चार युवकों ने किया था बलात्कार !

शहडोल. जिले में एक युवती का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है। घर से किराना दुकान जा रही युवती को पहले आरोपियों ने कार से अपहरण कर फार्महाउस ले गए। यहां पर एक आरोपी ने बलात्कार किया और शराब भी पिलाई। बाद में हालत बिगड़ी तो अचेत अवस्था में युवती को घर के बाहर फेंक गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक मंडल अध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीडि़ता 18 फरवरी की शाम को किराना दुकान सामान लेने जा रही थी, तभी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 20 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की थी। आरोपियों ने कार से अपहरण करके फार्महाउस ले गए थे। यहां पर युवती को रातभर बंधक रखकर मुख्य आरोपी राजेश शुक्ला ने बलात्कार किया। शराब के साथ नशीली दवाइयां भी पिलाई गई। बाद में युवती की हालत बिगड़ी तो घर के सामने छोड़कर चले गए। अचेत अवस्था में युवती को देखने के बाद परिजनों ने डॉयल 100 में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने युवती का बयान दर्ज किया है। मुख्य आरोपी राजेश शुक्ला के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, मुन्ना सिंह और मोनू के खिलाफ बलात्कार सहित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। देर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
आरोपियों पर बढ़ सकती हैं धाराएं
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना की जा रही है। डीएसपी महिला सेल सोनाली गुप्ता को भी जांच में शामिल किया गया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ सकती है।
अस्पताल में इलाज, गांव पहुंचे एसपी
परिजनों ने पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद अब हालत सामान्य है। उधर एसपी अवधेश गोस्वामी और पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीडि़ता और परिजनों से बातचीत की।
भाजपा ने मंडल अध्यक्ष को हटाया
बलात्कार की घटना सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने आरोपी मंडल अध्यक्ष विजय को पद से निष्कासित कर दिया है।


चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। आरोपियों पर धाराएं बढ़ सकती हैं।
मुकेश वैश्य, एएसपी शहडोल

Home / Shahdol / भाजपा नेता के साथ मिलकर युवती का अपहरण और बलात्कार, हालत बिगड़ी तो घर के बाहर फेंक गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो